रिलायंस के 36 लाख निवेशकों के लिए नए साल पर आई गुड न्यूज, बाजार में गिरावट के बीच उछला शेयर
Updated on
08-01-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में एक दिन की तेजी के बाद बुधवार को फिर गिरावट दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा गिरावट आई है। इस बीच मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 2.10 फीसदी उछलकर 1269.85 रुपये पर पहुंच गया। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन और जेफरीज का कहना है कि कंपनी का शेयर 36.2% तक ऊपर की तेजी की संभावना जताई। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,608.95 रुपये है। जुलाई में अपने पीक से करीब 22 फीसदी नीचे आ चुका है। 10 साल में पहली बार इस शेयर ने साल 2024 में निगेटिव रिटर्न दिया।
लेकिन नए साल में रिलायंस के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। जेफरीज और बर्नस्टीन का कहना है कि अभी यह शेयर कम कीमत में मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसमें काफी तेजी आ सकती है। जेफरीज ने रिलायंस के लिए अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,690 रुपये निर्धारित किया है। बर्नस्टीन ने भी RIL के लिए अपने आउटस्टेंडिंग परफॉरमेंस रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,520 रुपये तय किया है। आरआईएल का मौजूदा वैल्यूएशन मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कैलेंडर वर्ष 2024 में इस शेयर ने निफ्टी इंडेक्स से 15% कम रिटर्न दिया। इससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है।
क्यों बढ़ेगा शेयर
बर्नस्टीन ने कहा कि रिलायंस जियो का औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) निकट भविष्य में 12% बढ़ने की संभावना है। इसी तरह रिटेल सेगमेंट में दोहरे अंकों की EBITDA ग्रोथ हासिल करने की उम्मीद है। इससे रिलायंस के वित्तीय प्रदर्शन को और मजबूती मिलेगी। रिफाइनिंग बिजनस में ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में वित्त वर्ष 2024 में $9 प्रति बैरल की गिरावट के बाद ग्रोथ का अनुमान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.9% बढ़कर 1,240.90 रुपये पर बंद हुए।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…