नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के 37 लाख निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली चौथा मॉनेटाइजेशन साइकल कंपनी में 60-100 अरब डॉलर की बढ़ोतरी कर सकता है। ब्रोकरेज ने साथ ही बेस केस सीनेरियो में रिलायंस के शेयर का टारगेट प्राइस 3,540 रुपये कर दिया है। दोपहर बाद 1.47 बजे कंपनी का शेयर 0.32 फीसदी गिरावट के साथ 3121.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले हफ्ते कंपनी के मार्केट कैप में 1,52,264.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और पहली बार यह 21 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था।
मॉर्गन स्टेनली के मयंक माहेश्वरी ने कहा कि अगर आरओसई 10 फीसदी से ऊपर बना रहता है तो न्यू एनर्जी किए गए निवेश, रिटेल सेक्टर में विस्तार और एनर्जी बिजनस की योजनाओं से अगले कई साल तक इनकम ग्रोथ बने रहने की संभावना है। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024 से फाइनेंशियल ईयर 2027 में कई वर्टिकल्स में ट्रिगर्स के साथ 12% ईपीएस सीएजीआर होगा। ब्रोकरेज का मानना है कि रिलायंस का आरओई आगे चलकर पूंजी की लागत से अधिक है क्योंकि यह बिजनस के साथ-साथ पूंजी संरचना में बदलाव के कारण अधिक लाभदायक, टिकाऊ और कम साइक्लिक ग्रोथ मॉडल में बदल रहा है।
क्यों चढ़ा रिलायंस का शेयर
हाल ही में टेलिकॉम टैरिफ में बढ़ोतरी, तेल की कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज ने 2025 के लिए अपने ईपीएस अनुमानों को आंशिक रूप से 2026 के लिए 7% और 2027 के लिए 8% तक बढ़ाया है। रिलायंस जियो के टैरिफ में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद पिछले सप्ताह रिलायंस के शेयरों में 8% से अधिक की तेजी आई और यह नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसका ऑल टाइम हाई 3,161.45 रुपये है जो इसने शुक्रवार को छुआ था। सका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 2,221.05 रुपये है। रिलायंस का शेयर पिछले साल 26 अक्टूबर को इस स्तर तक आया था। रिलायंस देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। अभी कंपनी का मार्केट कैप 253.41 अरब डॉलर है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…