आम्रपाली ग्रुप ( Amrapali Group) के परेशान घर खरीदारों के लिए बड़ी राहत
है। जल्द ही उन्हें उनका आशियाना सौंप दिया जाएगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट
(SC) को बताया गया है कि बायर्स को 11,858 फ्लैट अगले 2-3 महीने में डिलिवर
कर दिए जाएंगे। इनमें से 5,428 यूनिट को अक्टूबर में ही सौंप दिया जाएगा।
5,428 फ्लैट्स अगले महीने ही सौंप दिए जाएंगे
मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ को
अदालत के रिसीवर वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि ने सूचित किया कि इस
त्योहारी सीजन यानी अगले महीने NBCC द्वारा पूरे किए गए 5,428 फ्लैटों को
बिजली और पानी कनेक्शन के साथ घर खरीदारों को दिया जाएगा। उन्होंने अपने
बयान में बताया कि हम अन्य 6,430 फ्लैट्स जो कि पूरी हो चुकी है लेकिन
बिजली और पानी के कनेक्शन के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना कर रहे हैं
और एक बार कनेक्शन हो जाए तो उसे अगले दो से तीन महीनों में घर खरीदारों को
सौंप दिया जाएगा।
पूरा पेमेंट के बाद ही फ्लैट दिया जाएगा
पीठ ने वेंकटरमणि से कहा कि यह एक महत्वपूर्ण विकास है कि बनने वाले 38,000
से अधिक फ्लैटों में से 11,000 से अधिक यूनिट को फ्लैट खरीदारों को सौंपा
जा रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा कि बायर्स द्वारा पूरा भुगतान
होने के बाद ही फ्लैट्स की चाभी दी जाए।
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
नई दिल्ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…