Select Date:

भारत-पाकिस्तान फैंस के लिए अच्छी खबर, MCG में खिली धूप 1 बजे होगा टॉस

Updated on 23-10-2022 05:43 PM

 रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार डेढ बजे शुरू होगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मैच में बारिश खलनायक का रोल अदा कर सकती है। पिछले कुछ दिनों से यहां का मौसम अच्छा नहीं रहा है। देखने वाली बात यह होगी कि मैच के दौरान बारिश कैसे खलल डालती है। बाद भारत बनाम पाकिस्तान भिड़ंत की करें तो टीम इंडिया के घायल शेरों की नजरें इस मुकाबले में पाकिस्तान से पिछली हार का बदला चुकता करने पर होगी। 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान जब भारत और पाकिस्तान का आमना सामना हुआ था तो बाबर आजम की टीम ने भारत को 10 विकेट के बड़े अंतर से धूल चटाई थी। यह पाकिस्तान की भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत थी। 

12:00 PM भारत और पाकिस्तान की टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंच चुकी है। अब से ठीक एक घंटे के बाद टॉस होगा। टॉस का समय 1 बजे है, वहीं 1 बजकर 23 मिनट पर राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी और डेढ बजे मैच शुरू होगा।

11:30 AM भारतीय पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने कमेंट्री के दौरान भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर कहा कि अश्विन, हर्षल, पंत और हुड्डा चार ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन से बाहर रहेंगे।

11:00 AM भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में आज रोहित शर्मा, केएल राहुल बनाम शाहीन अफरीदी और बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान बनाम भुवनेश्वर कुमार के बीच अच्छी जंग देखने को मिलेगी।

10:35 AM मेलबर्न से कुछ ताजा तस्वीरें सामने आई है जिसमें देखने को मिल रहा है कि बादल छंट चुके हैं और भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से कुछ घंटे पहले यह तस्वीर राहत देने वाली है।

10:00 AM भारत में कल यानी 24 अक्टूबर को दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा, ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी भारतीय फैंस को पाकिस्तान पर जीत के साथ तोहफा देना चाहेगी।

9:20 AM दोनों टीमों की ताकत की बात करें तो भारत की ताकत उनकी बैटिंग है, वहीं पाकिस्तान की ताकत उनकी गेंदबाजी है, ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी।

9:00 AM बात मेलबर्न के मौसम की करें तो सुबह के अपडेट के अनुसार मौसम अच्छा दिखाई दे रहा है। मगर मैच के दौरान बारिश होने की संभावनाएं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.