Select Date:

वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल से पहले निकहत और लवलीना के लिए गुड न्यूज, एशियन गेम्स में मिलेगी डायरेक्ट एंट्री

Updated on 26-03-2023 08:06 PM
सबी हुसैन, नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक बर्नार्ड डुन्ने ने शनिवार को पुष्टि की है कि मौजूदा विश्व फ्लाई वेट चैंपियन निकहत जरीन और टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मैडल विनर लवलीना बोरगोहेन 2023 के सितंबर-अक्टूबर में होने वाले हैंग-झोउ एशियाई गेम्स में सीधा एंट्री करेंगे। बर्नार्ड ने आगे इस बात का भी जिक्र किया कि उसने अंतरराष्ट्रीय और बहु खेल आयोजनों के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों को चुनने के लिए चयन ट्रायल आयोजित करने की प्रथा को समाप्त कर दिया है।
एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले राष्ट्रीय कैम्पस के दौरान अस्सेस्मेंट टेस्ट उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय मुक्केबाजी के लिए आगे का रास्ता होगा, जैसा कि महिला विश्व चैंपियनशिप के लिए 12 सदस्यीय टीम का चयन करने के लिए किया गया था। आयरिश्मैन ने आगे कहा 'मेरी राय में किसी भी चयन परीक्षण का कोई प्लान नहीं है। ट्रायल्स एक पुराना सिस्टम था जो अब नहीं है। यह उन तीन मिनटों के बारे में था जहां जज और रेफरी एक विजेता का चयन करने के लिए बैठेंगे।'
बर्नार्ड डुन्ने ने कहा, 'मूल्यांकन प्रक्रिया जो हम लाए हैं, आपके पास कोच हैं और मैं एथलीटों के साथ दिन-रात काम कर रहा हूं ताकि उन्हें एक महत्वपूर्ण इवेंट के लिए तैयार किया जा सके। यह काफी हद तक एक लंबी अवधि में किया गया है। मुझे बताएं कि यदि ट्रायल से पहले कोई एथलीट बीमार पड़ जाए तो आप क्या करेंगे? हमने जो मूल्यांकन टेस्ट शुरू किया है, वह एक दिन या एक सप्ताह का नहीं है।'

उन्होंने आगे कहा, 'परीक्षण हमें आपके सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को जानने की अनुमति देता है। मुक्केबाज जानते हैं कि अब उनका लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है, उन्हें चुनौती दी जा रही है, उनकी परफॉरमेंस को रोज जज किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता से पहले एक एथलीट के दबाव और चिंता के स्तर को भी सामान्य करता है।' आपको बता दें कि आज यानी 26 मार्च को महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निकहत जरीन (50 किलोग्राम) और लवलीना बोरगोहेन (75 किलोग्राम) अपनी केटेगिरी में फाइनल मुकाबला खेलने वाली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.