सीमांचल के लिए Good न्यूज, GMCH में MBBS की 100 सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ
Updated on
04-07-2023 07:18 PM
पूर्णिया: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) के लिए अच्छी खबर है। MBBS की 100 सीटों पर एडमिशन का रास्ता साफ हो गया है। लेटर ऑफ इंटेंट मिल गया है। इसके बाद नेशनल मेडिकल कमिशन ने लेटर ऑफ परमिशन भी जारी कर दिया। उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक 2023 -24 सेशन में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 13 से ज्यादा डिपार्टमेंट में एमबीबीएस स्टूडेंट्स दाखिला ले सकेंगे।
अब GMCH में MBBS की पढ़ाई
एमबीबीएस की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे देखते हुए 16 टीचिंग फैकल्टी को जॉइन करा लिया गया है। NEET में काउंसलिंग के आधार पर छात्र-छात्रा यहां दाखिला ले सकेंगे। एक सत्र का एडमिशन फीस महज दस हजार रुपए के आसपास है। ऐसे में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी ही बेसब्री से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सेशन शुरू होने का इंतजार है।
इन डिपार्टमेंट में MBBS की पढ़ाई
2023-24 सत्र से GMCH पूर्णिया में 100 सीटों पर MBBS में दाखिला लिया जाएगा। 13 से अधिक डिपार्टमेंट के लिए 16 से अधिक टीचिंग फैकल्टी ने जॉइन किया है। पहले सेशन में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसिन, पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन, फार्माकोलॉजी जैसे डिपार्टमेंट शामिल किए गए हैं।
सीमांचल के लोगों के लिए गुड न्यूज
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ इफ्तिखार अहमद ने मीडिया से कहा कि एक महीने पहले एनएमसी ने एलओआई यानी लेटर ऑफ इंटेंट दिया था। जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों को लेकर कुछ शर्ते रखी गई थी। हालांकि इन्फ्रास्ट्रक्चर और जरूरी एकेडेमिक स्टाफ जैसी शर्ते पूरे किए जाने के बाद अब एनएमसी से एलओपी यानी लेटर ऑफ परमिशन मिल गया है। GMCH में MBBS की पढ़ाई शुरू होने से सीमांचल के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…