25 अरब डॉलर का विदेशी निवेश संभव: DBS
DBS बैंक इंडिया के ट्रेजरी अधिकारी ने कहा कि अगर भारतीय सरकारी बॉन्ड प्रमुख ब्लूमबर्ग बॉन्ड इंडेक्सेज में शामिल हो जाते हैं, तो उनमें करीब 25 अरब डॉलर का विदेशी इनफ्लो देखा जा सकता है। DBS बैंक इंडिया में ट्रेजरी और मार्केट के कार्यकारी निदेशक समीर करियाट के अनुसार, यदि भारत को ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल किया जाता है, तो 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में लगभग 7 बेसिस पॉइंट की गिरावट हो सकती है और 25 बिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित हो सकता है। करियाट ने कहा, अगर ब्लूमबर्ग इंडेक्स में भारत को शामिल करने में देरी होती है, तो बॉन्ड यील्ड बढ़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि बाजार को इसकी उम्मीद नहीं थी।
बॉन्ड इन्वेस्टर्स इस महीने के अंत तक इसकी घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं। सितंबर में जेपी मॉर्गन ने घोषणा की कि भारत को जून 2024 से शुरू होने वाले प्रमुख उभरते बाजार डेट इंडेक्स में जोड़ा जाएगा। अगले वर्ष निवेशकों द्वारा भारतीय बांडों में 20 बिलियन डॉलर से 25 बिलियन डॉलर का निवेश करने की उम्मीद है। भारत के बेंचमार्क 10-वर्षीय बांड पर यील्ड मंगलवार को गिरकर 7.25% हो गई, जो पिछले महीने के उच्चतम 7.40% से कम है।
