Select Date:

मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार उन्हें भी देगी 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा

Updated on 03-09-2022 05:24 PM
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के विस्तार पर विचार कर रही है। नए लाभार्थियों के लिए इसे मामूली प्रीमियम पर पेश करने की योजना बना रही है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 2018 में इस योजना को लॉन्च किया था। इसके तहत 10.74 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, ''इसके जरिए हम उन सभी लोगों को लाभ पहुंचाने में सक्षम होंगे जिन्हें इसकी आवश्यकता है। इसे मामूली प्रिमियम पर लोगों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।'' उन्होंने कहा, ''देश के मध्यम आय वाले वर्ग, जो कि न तो अमीर है और न ही गरीब है, पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर करने पर विचार किया जा रहा है।'' आपको बता दें कि यह योजना वर्तमान में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को कवर करती है। अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम वर्तमान में लगभग 1200 से 1300 रुपये के हैं। केंद्र और राज्य सरकारें 60:40 के अनुपात में इसका खर्चा उठाती है।

 
उन्होंने कहा, ''देश में ऐसे लोग हैं जो प्रति वर्ष 1,00,000 कमाते हैं। ऐसे भी लोग हैं जो 10,00,000 रुपये सालाना कमाते हैं। यदि आप बारीकी से देखें, तो बाद वाला अधिक कमा सकता है, लेकिन वह सभी मेडिकल खर्चों को वहन करने में सक्षम नहीं हो सकता है। इसलिए हमें लाभार्थियों की सूची का विस्तार करने की जरूरत है। इस योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।''

वर्तमान में, देश भर में करीब 28,000 अस्पताल केंद्र की इस योजना का हिस्सा हैं। अधिकारी ने कहा कि अपनी विस्तार योजनाओं के तहत सरकार ने पहले ही और अधिक निजी और सार्वजनिक अस्पतालों को पैनल में शामिल करना शुरू कर दिया है ताकि कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा सके। पीजीआई-चंडीगढ़ के पूर्व निदेशक डॉ केके तलवार ने कहा, ''आबादी का एक बड़ा हिस्सा आयुष्मान भारत योजना के तहत नहीं आता है। उसके लिए प्राइवेट बीमा खरीदना आसान नहीं है। ऐसे में सरकार अगर उनके लिए योजना लाने के बारे में सोच रही है तो यह अच्छा कदम होगा।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.