FD में निवेश करने वालों की मौज, यह बैंक दे रहा है 8 फीसदी से ज्यादा की ब्याज दर
Updated on
16-09-2024 04:32 PM
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बैंक ने एफडी पर अधिकतम ब्याज बढ़ाकर 8.05 फीसदी कर दिया है। यह एक साल के डिपॉजिट पर है। यानी अगर कोई सामान्य निवेशक एक साल की एफडी कराता है तो उसे 8.05 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजंस के लिए यह ब्याज दर 8.55 फीसदी है। इसके अलावा बैंक ने बाकी एफडी पर भी ब्याज दरों में संशोधन किया है। साथ ही नई योजनाएं भी शुरू की हैं। बता दें कि यह बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर अलग-अलग ब्याज देता है। सीनियर सीटिजंस को सामान्य निवेशकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है।
इस एफडी को लिया वापस
बैंक ने 8 फीसदी ब्याज दर वाली एक योजना को वापस ले लिया है। साथ ही बैंक ने एक साल एक दिन से लेकर एक साल नौ महीने की मैच्योरिटी वाली एफडी पर पर 8 फीसदी का ब्याज देने का फैसला किया है। इससे पहले एक साल से एक साल नौ महीने की जमाराशियों पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था।
शुरू की नई टैक्स सेविंग स्कीम
बैंक ने नई योजनाएं भी शुरू की हैं। इसमें 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी स्कीम भी शामिल हैं। इसमें निवेशकों को 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं पांच साल से ज्यादा की सामान्य जमाराशियों पर 5.85 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। टैक्स सेविंग स्कीम के लिए वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज 7.5 फीसदी मिलेगा।
अलग-अलग एफडी पर इतना ब्याज दे रहा है बैंक
7 से 30 दिन: 3 फीसदी 31 दिन से दो महीने: 3.50 फीसदी 2 महीने से एक साल: 4.50 फीसदी एक साल: 8.05 फीसदी एक साल एक दिन से एक साल 9 महीने: 8 फीसदी एक साल 9 महीने से 5 साल: 7.25 फीसदी 5 साल से 10 साल: 5.85 फीसदी नोट: यह ब्याज दर समान्य निवेशकों के लिए है। सीनियर सिटिजंस के लिए ब्याज दर कुछ ज्यादा रहेगी।
क्या है शेयर की स्थिति?
बंधन बैंक के शेयर की कीमत अभी करीब 205 रुपये है। सोमवार को इसमें करीब एक फीसदी (2.06 रुपये) की गिरावट आई। पिछले 6 महीने में शेयर ने निवेशकों को करीब 13 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल के रिटर्न की बात करें तो इसमें निवेशकों को नुकसान हुआ है। यह नुकसान करीब 17 फीसदी रहा। लॉन्ग टर्म में भी इस शेयर ने निवेशकों को नुकसान दिया है। 5 साल में यह नुकसान करीब 59 फीसदी रहा। यानी 5 साल में निवेशकों की आधी से ज्यादा रकम डूब चुकी है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…