यात्रियों के लिए गुड न्यूज! अयोध्या एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने दी फ्लाइट्स को लेकर बड़ी जानकारी
Updated on
11-12-2025 01:35 PM
अयोध्या: महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की 5 फ्लाइट्स के साथ अन्य एयर लाइंस की 7 फ्लाइट्स का नियमित संचालन हो रहा है। बुधवार को केवल हैदराबाद की इंडिगो की उड़ान निरस्त की गई है। आगे के दिनों में उसका नियमित संचालन होगा। यह जानकारी बुधवार को एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने दी।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशन अब सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यात्रियों से उनके अनुभव और फीडबैक भी लिया गया, जिसमें अधिकांश यात्री एयरपोर्ट की सुविधाओं और सेवाओं से संतुष्ट दिखाई दिए। विशेष रूप से भोजन व्यवस्था की भी सराहना की गई। यात्रियों को समयानुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सभी वेंडर कंपनियों को निर्देश दिए गए है कि वे सामानों की कीमत बढ़ाने से परहेज करें। पार्किंग फीस को भी उचित दर पर ही चार्ज कर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। निरस्त होने वाली उड़ानों के पैसेंजर्स को 4 दिन पहले ही सूचना दे दी गई थी जिससे यहां यात्रियों की भीड़ नहीं पहुंची। तीन एयर लाइंस के16 काउंटर बाहरी हिस्से में खोल दिए गए हैं, जिससे वे रिफंड व अन्य समस्या का निपटारा आसानी से कर लें।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को कुल 11 निर्धारित उड़ानों का संचालन होना था, जिनमें से एक उड़ान रद्द रही। रद्द उड़ान की सूचना यात्रियों को पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई थी, ताकि किसी यात्री को असुविधा न हो। एयरपोर्ट प्रशासन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यात्री सुविधाओं, सुरक्षा मानकों तथा भोजन जैसी आवश्यक सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती रहेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या एयरपोर्ट से 5उड़ानें इंडिगो बाकी 7 में स्पाइस जेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस ,अलाएंस एयर और अकासा एयर की संचालित हो रही है
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…