Select Date:

हांगकांग से मिली गुड न्यूज और इस कंपनी के शेयर भागने लगे धांय-धांय!

Updated on 22-11-2025 01:10 PM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों (Share Market) में कल यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 400.76 अंक गिर कर बंद हुआ। ऐसे में भी महाराष्ट्र की नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज़ लिमिटेड (BSE–511557) के शेयर 10 परसेंट के अपर सर्किट में बंद हुए। इससे एक दिन पहले भी इसके शेयरों में खूब तेजी आई थी। हम बताते हैं इस शेयर के भागने की वजह।

हांगकांग से आई है खबर

फाइनेंशियल सेक्टर और कैपिटल मार्केट सर्विसेज़ की कंपनी प्रो फिन कैपिटल ने बीते 20 नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे के बाद शेयर बाजार में एक इंफोर्मेशन शेयर किया। उसमें बताया गया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स बुधवार, 26 नवंबर को मिलेंगे। इसमें हांगकांग की एक्सीलेंस क्रिएटिव लिमिटेड से मिले लेटर ऑफ़ इंटेंट पर चर्चा की जाएगी और उस पर विचार किया जाएगा। इसी के बाद इसके शेयर चढ़ने लगे और बाजार बंद होते-होते यह काफी बढ़ गया। कल यानी 21 नवंबर को तो बाजार खुलते ही इसमें करीब 10 फीसदी की तेजी दिखी और अपर सर्किट में बंद हुआ।

क्या है खबर

कंपनी को बीते 13 नवंबर को एक्सीलेंस क्रिएटिव लिमिटेड (Excellence Creative Ltd), हांगकांग से लेटर ऑफ़ इंटेंट (LOI) मिला है। इसने प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड की इक्विटी शेयर कैपिटल का 25% तक हिस्सा 22 रुपये प्रति शेयर के प्रस्तावित प्राइस पर एक्वायर करने में इंटरेस्ट दिखाया है। यह एक नॉन-बाइंडिंग इंटेंट है। 20 नवंबर को कंपनी का प्राइस Rs. 8.71 प्रति शेयर पर बंद हुआ था जो कि 21 नवंबर को 9.58 रुपये पर बंद हुआ।

बोनस इश्यू पर भी बातचीत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के निदेशकमंडल की इस बैठक में 1:1 बोनस इश्यू जारी करने पर भी डिस्कसन होगा। दरअसल, 10 अक्टूबर 2025 को हुई मीटिंग में बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू पर विचार किया था और उसे मंज़ूरी दी थी (शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर एक मौजूदा फुली पेड-अप इक्विटी शेयर के बदले 1 रुपये का एक नया फुली पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेगा।

एलओआई प्रपोजल कई बातों पर निर्भर

एलओआई प्रपोज़ल को मंज़ूरी, प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज़ लिमिटेड के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की मंज़ूरी, ड्यू डिलिजेंस और पक्के एग्रीमेंट्स पर बातचीत पूरी होने और सेबी, बीएसई, आरबीआई, फेमा और कंपनीज़ एक्ट 2013 के तहत सभी लागू रेगुलेटरी ज़रूरतों के पालन पर निर्भर है। कंपनी ने बताया कि प्रपोज़ल अभी शुरुआती स्टेज में है, और आगे कोई भी ज़रूरी डेवलपमेंट होने पर स्टॉक एक्सचेंज को लागू रेगुलेशंस के पालन में बताया जाएगा। एलओआई किसी भी पार्टी के लिए कोई बाइंडिंग कमिटमेंट नहीं है।

कंपनी की बैलेंस शीट क्या है

इस कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के लिए 13.37 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफ़िट घोषित किया है। यह पिछले साल की इसी अवधि के 2.46 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफ़िट के मुकाबले 443% ज़्यादा है। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के दौरान टोटल इनकम बढ़कर 44.62 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में टोटल इनकम 6.97 करोड़ रुपये थी, जो सालाना 540% ज़्यादा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.