दिवाली से पहले इकॉनमी के मोर्चे पर गुड न्यूज, नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बढ़ा
Updated on
14-10-2025 01:35 PM
नई दिल्ली: कॉरपोरेट कर संग्रह में वृद्धि और रिफंड में कमी के कारण चालू वित्त वर्ष में 12 अक्टूबर तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 6.33 प्रतिशत बढ़कर 11.89 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इस साल एक अप्रैल से 12 अक्टूबर के बीच जारी किया गया रिफंड 16 प्रतिशत घटकर 2.03 लाख करोड़ रुपये रह गया। एक अप्रैल से 12 अक्टूबर के बीच शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह लगभग 5.02 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2024 की इसी अवधि में 4.92 लाख करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन अवधि में गैर-कॉरपोरेट कर लगभग 6.56 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 5.94 लाख करोड़ रुपये था। प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) संग्रह 30,878 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 30,630 करोड़ रुपये था। शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह, जिसमें व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट कर शामिल हैं, चालू वित्त वर्ष में 12 अक्टूबर तक सालाना आधार पर 6.33 प्रतिशत बढ़कर 11.89 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह लगभग 11.18 लाख करोड़ रुपये था।
कितना है लक्ष्य?
चालू वित्त वर्ष में 12 अक्टूबर तक रिफंड समायोजित करने से पहले सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.92 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। यह सालाना आधार पर 2.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) में प्रत्यक्ष कर संग्रह के रूप में 25.20 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है, जो सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत अधिक है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…