गुडबाय सेल्फी, मैदान के चक्कर... क्या घर पर आखिरी मैच खेल गए माही, पूरा चेन्नई उदास
Updated on
15-05-2023 08:16 PM
चेन्नई: खचाखच भरा एमए चिदंबरम स्टेडियम। पीली जर्सी पहने हाथों में CSK के पोस्टर्स लिए बैठे हजारों लोग। माही का पूरी टीम के साथ ग्राउंड के चक्कर लगाना। रैकेट से स्टैंड्स की ओर टेनिस बॉल मारकर फैंस को शुक्रिया कहना। पूरा आसमां धोनी-धोनी के नाम से गूंज जाना। ये सारे घटनाक्रम किस ओर इशारा कर रहे हैं? क्या धोनी अपने घर यानी चेन्नई में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल चुके? दरअसल, बीती रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच के बाद कुछ ही भव्य नजारा देखने को मिला। यह 16वें सीजन में घर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का आखिरी मैच था।
ऐतिहासिक था नजारा
क्या फैंस और क्या प्लेयर्स पूरा चेन्नई ही 14 मई की रात भावुक नजर आया। धोनी मैदान पर मौजूदा पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देते रहे। उनके घुटने की पुरानी इंजरी फिर नजर आ रही थी। वह नी-कैप पहनकर मैदान के चक्कर मार रहे थे। इस दौरान महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को भी उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए केकेआर के रिंकू सिंह भी ऑटोग्राफ मांगने आए, थाला ने उन्हें भी निराश नहीं किया। मगर इन सबके बीच फिर वही सवाल कि क्या अब धोनी आईपीएल में दोबारा बतौर प्लेयर चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे?
अभी दो मौके और हैं! चेन्नई में अब सिर्फ दो मुकाबले और होने हैं। 23 मई को क्वालीफायर-1 और 24 मई को एलिमिनेटर चेपॉक पर ही खेल जाएगा। ऐसे में अगर चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में पहुंचती है तो उम्मीद है कि माही के चाहने वालों को उनकी एक और झलक इस मैदान पर मिल सकती है। वैसे भी यह चर्चा आम है कि यह धोनी का आखिरी सीजन ही होगा। बीते कुछ साल से वह इस ओर इशारा भी कर रहे हैं। मगर जब उनसे इस बारे में सवाल किया जाता है तो वह अपना हाजिर जवाबी से हर किसी को चौंका देते हैं। दिल्ली से अगला मैच फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स 13 मुकाबलों में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अब सीएसके का मुकाबला शनिवार, 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीएसके का आखिरी लीग मैच भी होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…