Select Date:

Google ने बनाया व्हीलचेयर टेनिस का Doodle, जानिए इस खेल का पैरालंपिक इतिहास

Updated on 03-09-2024 12:28 PM
नई दिल्ली: गूगल आज पेरिस पैरालंपिक 2024 को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल हर दिन नए-नए कार्टून डूडल के जरिए इन खेलों का जश्न मना रहा है। आज के डूडल में गूगल ने पैरालंपिक के लिए बनाए गए अपने खास पक्षियों को दिखाया है, जो इस सीरीज को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इस डूडल में दो पक्षियों को एक-दूसरे के साथ टेनिस खेलते हुए दिखाया गया है। पीछे का नजारा पेरिस के खूबसूरत जार्डिन डू पलाइस रॉयल या जार्डिन डेस ट्यूलरीज जैसा दिखता है।

फ्रांस के पेरिस में होने वाले 2024 के पैरालंपिक खेलों में व्हीलचेयर टेनिस भी शामिल है, जो 30 अगस्त से 7 सितंबर तक रोलैंड गैरोस स्टेडियम में चलेगा। यह स्टेडियम अपनी मिट्टी की कोर्ट के लिए जाना जाता है। इस प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और क्वाड्स कैटेगरी में सिंगल्स और डबल्स मैच शामिल हैं। राष्ट्रीय पैरालंपिक समितियों (NPCs) के पास एथलीटों की भागीदारी के लिए खास नियम हैं, जिसके तहत हर NPC को ज्यादा से ज्यादा 11 क्वालिफिकेशन स्लॉट मिल सकते हैं। इसमें सिंगल्स स्पर्धाओं के लिए अधिकतम चार पुरुष और चार महिला एथलीट, क्वाड सिंगल्स के लिए तीन, पुरुष और महिला डबल्स के लिए दो-दो टीमें और क्वाड डबल्स के लिए एक टीम शामिल है।

ये स्लॉट सीधे एथलीटों को दिए जाते हैं और सभी प्रतिभागियों की रैंकिंग व्हीलचेयर टेनिस सिंगल्स वर्ल्ड रैंकिंग लिस्ट में होनी चाहिए। इसके अलावा एथलीटों ने 2021 और 2024 के बीच कम से कम दो बार वर्ल्ड टीम कप स्पर्धा में हिस्सा लिया हो, जिसमें से एक बार 2023 या 2024 में होना चाहिए। व्हीलचेयर टेनिस दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक बन गया है, जो टेनिस के पारंपरिक तत्वों को अनोखे बदलावों के साथ मिलाता है।
इस खेल की शुरुआत 1976 में हुई थी जब स्कीयर ब्रैड पार्क्स, जो एक स्कीइंग दुर्घटना के बाद लकवाग्रस्त हो गए थे, ने व्हीलचेयर पर टेनिस खेलने का प्रयोग शुरू किया था। अन्य अनुकूली खेलों के विपरीत, व्हीलचेयर टेनिस अपने पारंपरिक समकक्ष के समान है, क्योंकि खिलाड़ी समान कोर्ट, रैकेट और टेनिस गेंदों का उपयोग करते हैं। स्पेशल और सामान्य टेनिस यानी व्हीलचेयर टेनिस और नॉर्मल टेनिस में एक बड़ा अंतर यह है कि स्पेलशल खिलाड़ियों की टेनिस में गेंद को दो बार उछालने की अनुमति होती है।

1992 में बार्सिलोना खेलों में अपने पैरालंपिक पदार्पण के बाद से व्हीलचेयर टेनिस अनुकूली खेल प्रतियोगिताओं का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। हालांकि, प्रमुख टेनिस टूर्नामेंटों में 2007 से इसे शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन सहित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पारंपरिक आयोजनों के साथ व्हीलचेयर टेनिस मैच आयोजित किए जाने लगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.