Select Date:

गूगल इंडिया और NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने इसके लिए MoU साइन किया

Updated on 19-01-2024 02:05 PM

इंडियन टूरिस्ट जल्द ही गूगल पे के जरिए दुनियाभर में UPI के जरिए लेन-देन कर पाएंगे। इसके लिए गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज और NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है।

इस MoU से UPI की ग्लोबल प्रजेंस मजबूत होगी। विदेशी व्यापारियों की उन इंडियन कस्टमर्स तक पहुंच होगी, जिन्हें अभी डिजिटल पेमेंट के लिए केवल फॉरेन करेंसी, क्रेडिट और फॉरेन करेंसी कार्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। गूगल पे ने बयान जारी करते हुए कहा, 'इस MoU के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं....

भारत के बाहर ट्रैवलर्स को UPI पेमेंट के इस्तेमाल को व्यापक बनाना चाहता है, जिससे वह विदेश में आसानी से लेनदेन कर सकें।

MoU का उद्देश्य अन्य देशों में UPI जैसी डिजिटल पेमेंट सिस्टम स्थापित करने में मदद करना है, जो सीमलेस फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए एक मॉडल प्रोवाइड करेगा।

UPI इंफ्रास्ट्रक्चर का यूज करके देशों के बीच रेमिटेंस (फॉरेन करेंसी को प्राप्त करने का जरिया) की प्रोसेस को आसान बनाने के लिए ध्यान केंद्रित करना, जिससे क्रॉस बॉर्डर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन सिंपल हो जाता है।

डिजिटल पेमेंट सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए नॉलेज मिलेगा

NIPL के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रीतेश शुक्ला ने कहा, 'यह रणनीतिक साझेदारी न केवल इंडियन टूरिस्ट के लिए विदेशी लेनदेन को सरल बनाएगी बल्कि इससे हमें दूसरे देशों में सक्सेसफुल डिजिटल पेमेंट सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए नॉलेज और एक्सपर्टीज भी मिलेगा।'

उन्होंने कहा, 'इस MoU से UPI की ग्लोबल प्रजेंस मजबूत होगी। विदेशी व्यापारियों की उन इंडियन कस्टमर्स तक पहुंच होगी, जिन्हें अभी डिजिटल पेमेंट के लिए केवल फॉरेन करेंसी, क्रेडिट और फॉरेन करेंसी कार्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।'

पेमेंट को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह एक कदम

गूगल पे इंडिया पार्टनरशिप के डॉयरेक्टर दीक्षा कौशल ने कहा कि यह पेमेंट को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम है। हमें इंटरनेशनल मार्केट में UPI की पहुंच बढ़ाने की दिशा में NIPL का सपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है।'

UPI कैसे काम करता है?

UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।

अगर, आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी आदि के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी जरूरत नहीं होगी। ये सभी काम आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.