गूगल ने फ्लिपकार्ट में किया तगड़ा निवेश, जानिए क्या है कंपनी की तैयारी, पूरी डिटेल
Updated on
25-05-2024 12:48 PM
नई दिल्ली: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) में दिग्गज आईटी कंपनी गूगल ने 350 मिलियन डॉलर यानी करीब 2907 करोड़ रुपये का निवेश किया है। फ्लिपकार्ट द्वारा 1 अरब डॉलर हासिल करने के लिए किए जा रहे हालिया फंडिंग राउंड में गूगल ने ये इनवेस्टमेंट किया है। फ्लिपकार्ट ने यह राउंड साल 2023 में शुरू किया था। इसके साथ ही वह फ्लिपकार्ट की पार्टनर बन गई है। अब भारतीय ईकॉमर्स सेक्टर में अमेजन, मीशो, जिओ मार्ट और टाटा डिजिटल को कड़ी टक्कर मिल सकती है। इससे भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फ्लिपकार्ट फंड जुटाने के लिए मौजूदा राउंड में एक अरब डॉलर जुटा रही है। फ्लिपकार्ट को अपनी मूल कंपनी एवं अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट से 60 करोड़ डॉलर का फाइनेंस सपोर्ट का आश्वासन भी मिला है।
इतनी है हिस्सेदारी
निवेश शर्तों से अवगत लोगों के मुताबिक, इस निवेश दौर में फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन 35-36 बिलियन डॉलर आंका गया है, जो कि फोनपे के समूह से अलग होने के बाद पिछले वर्ष 33 बिलियन डॉलर था। अमेरिकी खुदरा दिग्गज वॉलमार्ट, जिसकी भारतीय ई-रिटेलर में 85% हिस्सेदारी है, पिछले साल शुरू हुए इस फंडिंग अभियान में 600 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।
कंपनी के बयान में कहा गया है, 'गूगल के प्रस्तावित निवेश और क्लाउड सहयोग से फ्लिपकार्ट को अपना कारोबार बढ़ाने और देश भर में ग्राहकों की सेवा के लिए अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी।'
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…