Select Date:

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी और स्पिन के विकल्प मिले भारत-ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों ने दावा ठोका

Updated on 05-12-2023 02:43 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खत्म हुई टी-20 सीरीज में रोहित, कोहली, बुमराह, स्टार्क, वॉर्नर, स्मिथ जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी नहीं थे। इनकी गैरमौजूदगी में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑडिशन ​दिया। जानते हैं दोनों टीमों के ऐसे 5 खिला​ड़ियों के बारे में, जिन्होंने विंडीज-अमेरिका में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने के लिए दावा ठोका...
रवि बिश्नोई 23 साल
5 मैच में 9 विकेट झटके व प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इकोनॉमी रेट 8.20 की रही। वे अक्षर, कुलदीप, जडेजा, अश्विन को चुनौती दे सकते हैं। 21 टी20 में 17.38 की औसत व 7.14 की इकोनॉमी से 34 विकेट लिए हैं।

बेहरेनडोर्फ 33 साल
जेसन को कमिंस, हेजलवुड, स्टार्क के कारण स्थाई जगह नहीं मिल पाती थी। इस सीरीज से खुद को साबित किया। 4 मैच में 6 विकेट झटके। इकोनॉमी ​महज 6.68 की रही, जो सभी ऑस्ट्रेलियन बॉलर्स में बेस्ट रही।

ऋतुराज गायकवाड 26 साल
दाएं हाथ के बैटर ने तीसरे मैच में 123* रन बनाकर खुद को टी20 के भारतीय शतकवीर की सूची में शामिल कराया। सीरीज में 223 रन बनाए और अब वे टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग के अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

तनवीर संघा 22 साल
5 मैच में 5 विकेट लिए। सीरीज के दौरान उन्होंने काफी किफायती इकोनॉमी से गेंदबाजी की। वे टी20 वर्ल्ड कप में जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से बैकअप स्पिनर के सबसे उपयुक्त विकल्प नजर आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.