अर्जुन की कंपनी को सीरीज ए फंडिंग में 3 करोड़ डॉलर और सीरीज बी राउंड में अतिरिक्त 5 करोड़ डॉलर (398 करोड़ रुपये से ज्यादा) प्राप्त हुए। फर्म का मूल्यांकन 20-24 करोड़ डॉलर (लगभग 2,000 करोड़ रुपये) की सीमा तक बढ़ गया। यारा ग्रोथ वेंचर्स, जीएमओ वेंचर पार्टनर्स और डीजी दाइवा वेंचर्स जैसे बड़े निवेशकों के साथ मिराए एसेट, ब्लूम वेंचर्स और अरकम वेंचर्स ने फंडिंग राउंड में भाग लेकर अर्जुन के उद्यम में अपना भरोसा जताया।
