लव मैरिज में सरकार जोड़े 'शर्त', पिता-बेटी के वायरल वीडियो पर कांग्रेस विधायक की मांग
Updated on
05-06-2023 06:38 PM
अहमदाबाद: माता-पिता के पैरों में गिरने के बाद भी बेटी के प्रेमी के साथ जाने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकाेर लव मैरिज को लेकर संशोधन की मांग की है। बनासकांठा जिले के वाव से कांग्रेस की इकलौती महिला विधायक ने फेसबुक पोस्ट करके लिखा है कि सरकार को माता-पिता और समाज की पीड़ा समझनी चाहिए। अगर सरकार लव मैरिज के कानून में संशोधन कर दे तो काफी परिवार बर्बाद होने से बच सकते हैं।
सरकार खत्म करे अधिकार गेनीबेन ठाकाेर ने यह अनुरोध जिले के दियोदर तहसील के रैया गांव की घटना के बाद की है। गांव की एक बेटी प्रेमी के साथ चली गई थी। दोनों ने शादी कर ली। पिता ने थाने में बेटी के हाथ जोड़े और वह पैर की पकड़े थे, लेकिन बेटी प्रेमी के साथ चली गई थी। गेनीबेनी ठाकोर ने मांग की है कि प्रेम विवाह के बढ़ते मामलों के बीच माता-पिता की पीड़ा सभी समाजों की मांग है कि सरकार लव मैरिज के कानून में संशोधन करे। इसके तहत सरकार प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की सहमति लेना अनिवार्य कर दे, तो हजारों परिवारों को बर्बाद होने से रोका जा सकता है। ठाकोर ने कहना है कि इसस जाति और वर्ग की हिंसा को भी रोका जा सकेगा। इन नई शर्त का पालन नहीं करने वाले युवाओं को संपत्ति में अधिकार से वंचित कर दिया जाए।
पोस्ट किया है वीडियो गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा के रैया गांव से जुड़े मामले का वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ है कि कैसे मां-बाप अपनी बेटी के आगे हाथ-पैर जोड़ रहे हैं लेकिन बेटी फिर भी प्रेमी के साथ चली जाती है। बेटी के बालिग होने के कारण पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है। गेनीबेन ने ठाकोर ने पहले भी सरकार से यह मांग की थी। वह डीजे पर भी प्रतिबंध की मांग उठा चुकी हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बेटियों के मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल नहीं करने की मांग का भी समर्थन किया था।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…