1 फरवरी से 1,000 का नोट दोबारा ला रही है सरकार? जानिए सच क्या है
Updated on
30-01-2023 05:24 PM
नई दिल्ली: क्या आपके फोन में भी ऐसा कोई मैसेज आया है जिसमें कहा गया कि 1000 का नोट दोबारा आ रहा है? हम आपसे ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस समय सोशल मीडिया पर ऐसे ही संदेश फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। मैसेज में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार 1000 के नोट दोबारा ला रही है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने जब इस बात की पड़ताल की तो पाया कि यह पूरी तरह से फेक न्यूज है। सरकार 1000 का कोई नोट नहीं ला रही है।
1000 का नोट वापस आने का हो गया फैक्ट चेक सोशल मीडिया पर बताया गया कि भारत सरकार नोटबंदी के बाद से बंद हो चुके 1000 के नोट को दोबारा ला रही है। उसमें यह भी लिखा गया कि इन नोटों का सर्कुलेशन आगामी 1 फरवरी यानी बजट वाले दिन से चालू हो जाएगा। खबर फैलते ही हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस खबर का फैक्ट चेक किया। फैक्ट चेक करने पर पाया गया कि यह खबर पूरी तरह से गलत और फर्जी है। सरकार 1000 के कोई नोट जारी नहीं कर रही है। इसके अलावा यह भी कहा गया कि क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट के लिए अब कानूनी हथियार होगा। जो कि पूरी तरह से फेक है।
शीतलहर को लेकर भी फैलाई गई झूठी खबर 1000 के नोट के अलावा शीतलहर और तापमान कम होने को लेकर भी फेक न्यूज फैलाई गई थी। यह खबर फैलाई गई कि 1 से लेकर 4 फरवरी तक महाराष्ट्र-मुंबई में शीतलहर चलेगी वहीं इस दौरान पहली बार तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। TOI ने इसका भी फैक्ट चेक किया तो पाया कि मौसम विभाग की ओर से ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।
फेक न्यूज की कैसे होती है जांच टाइम्स ऑफ इंडिया के पास रोजाना दर्जनों, हजारों की संख्या में इस तरह की खबरें आती हैं। इसकी सत्यता की जांच के लिए एक एक्सपर्ट पैनल मौजूद है। इस पैनल में रिपोर्टर्स, एडिटर्स और नगर निगम और सरकार के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं। इसके बाद इन खबरों की प्रमुखता से जांच की जाती है। फेक होने पर इसे बता भी दिया जाता है। इसकी शुरुआत 21 नंवबर 2022 को हुई थी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…