Select Date:

सरकार प्रॉपर्टी पर इंडेक्सेशन बेनिफिट वापस लाई:इसका फायदा बजट से पहले खरीदी संपत्ति पर ही मिलेगा,

Updated on 07-08-2024 05:40 PM

अब टैक्सपेयर्स को संपत्ति बेचने से हुए फायदे पर टैक्स चुकाने के लिए 2 ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप इंडेक्सेशन का फायदा नहीं लेते हैं तो 12.5% ​​लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स देना होगा। वहीं अगर इंडेक्सेशन का फायदा लेते हैं तो 20% टैक्स देना होगा।

हालांकि, इंडेक्सेशन का ऑप्शन उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने प्रॉपर्टी 23 जुलाई 2024 से पहले खरीदी है। बजट 2024 में सरकार ने रियल एस्टेट से इंडेक्सेशन बेनेफिट हटा दिया था। मंगलवार को फाइनेंस बिल 2024 में संशोधन पेश कर इसे वापस लाया गया है।

महंगाई के हिसाब से रेट को एडजस्ट करने की प्रोसेस है इंडेक्सेशन
इंडेक्सेशन एसेट या इन्वेस्टमेंट के ओरिजिनल पर्चेज प्राइस को एडजस्ट करने की प्रोसेस है। यानी, प्रॉपर्टी को जिस रेट पर खरीदा गया है उसकी कीमत को बेचते समय महंगाई के हिसाब से एडजस्ट किया जाता है, ताकि महंगाई का बोझ टैक्सपेयर पर न पड़े।

इंडेक्सेशन को एक उदाहरण से समझें...

  • मान लीजिए आपने 2015 में कोई प्रॉपर्टी ₹10 लाख में खरीदी। अभी इंडेक्सेशन इफैक्ट के साथ उसकी वैल्यू ₹15 लाख हो गई। इस प्रॉपर्टी को आप ₹16 लाख में बेचते हैं, तो ₹1 लाख पर 20% के हिसाब से टैक्स बनेगा। यानी, करीब ₹20,000 टैक्स लगेगा।
  • अगर इंडेक्सेशन का फायदा नहीं मिलता तो ₹6 लाख पर टैक्स चुकाना पड़ता। 20% के हिसाब से ₹1.20 लाख का टैक्स बनता। ये कैलकुलेशन पुरानी टैक्स रिजीम के हिसाब से किया गया है। नई रिजीम में 12.5% टैक्स लगेगा और इंडेक्सेशन का फायदा नहीं मिलेगा।

प्रॉपर्टी खरीदी और 3 साल बाद बेची, तो लगता है लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स
इनकम टैक्स एक्ट के हिसाब से अगर प्रॉपर्टी खरीदने के तीन साल के अंदर बेच दी जाए तो इससे होने वाले मुनाफे को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) माना जाता है।

वहीं अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने के बाद 3 साल उसे रखते हैं और फिर उसे बेचते हैं तो इससे होने वाला मुनाफा लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) माना जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.