सरकारी कंपनी MTNL ने नहीं चुकाई सरकारी बैंक SBI के लोन की किस्त, अकाउंट हुआ एनपीए, जानें कितना है कर्ज
Updated on
06-10-2024 12:44 PM
नई दिल्ली: देश की प्रमुख सरकारी दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल संकट में फंसती नजर आ रही है। इस कंपनी पर सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का 326 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें से 281.62 करोड़ रुपये ओवरड्यू थे। कंपनी बैंक को जून से लोन की किस्त नहीं दे पा रही थी। इसके बाद बैंक ने एमटीएनएल के अकाउंट को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित कर दिया है। बैंक ने एमटीएनएल से कहा है कि वह तत्काल लोन की बकाया रकम जमा करे।
बैंक ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
लोन के भुगतान को लेकर बैंक ने एमटीएनएल को एक लेटर लिखा है। इसमें कहा गया है कि कंपनी ने जो लोन लिया था, उसकी किस्त और ब्याज 30 जून 2024 को ओवरड्यू हो गई थी। इसे निकले 90 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है। अभी तक कंपनी ने लोन की किस्त का पेमेंट नहीं किया है। ऐसे में 28 सितंबर से कंपनी के लोन अकाउंट को NPA कैटेगरी में डाउनग्रेड कर दिया गया है।
एसबीआई ने एमटीएनएल ने कहा है कि वह लोन का पेमेंट तुरंत करे। बैंक ने कहा है कि अगर कंपनी पेमेंट करने में देरी करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
बैंक ने मांगी संपत्ति की जानकारी
बैंक ने सरकार द्वारा एमटीएनएल के बकाया चुकाने की गारंटी की स्थिति के बारे में भी जानकारी मांगी है। इसके अलावा एसबीआई ने एमटीएनएल द्वारा की जा रही संपत्ति मुद्रीकरण परियोजनाओं का विवरण भी मांगा है। इसमें दिल्ली में 13.88 एकड़ जमीन को आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए विकसित करने के लिए एनबीसीसी के साथ किए गए समझौते का विवरण शामिल है।
एमटीएनएल पर भारी भरकम कर्ज
एमटीएनएल पर 30 अगस्त 2024 तक करीब 32 हजार करोड़ रुपये का कुल कर्ज था। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि वह अगस्त में करीब 422 करोड़ रुपये का लोन पेमेंट करने में असफल रही है। इसमें कई बैंकों की लोन की रकम शामिल है। लोन की रकम चुकाने के लिए कंपनी मुंबई और दिल्ली में अपनी 150 से ज्यादा प्रॉपर्टी बचेने की प्लानिंग बना रही है। एसबीआई के अलावा अब दूसरे बैंक भी कंपनी के खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…