Select Date:

IndiGo पर सरकार की कड़ी कार्रवाई, रोजाना 115 उड़ानों में कटौती, DGCA ने दिया दो दिन का समय

Updated on 09-12-2025 01:35 PM
नई दिल्ली: सरकार ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर सख्त कार्रवाई की है। एविएशन रेगुलेटर DGCA ने इंडिगो की रोजाना उड़ानों की संख्या में 5% की कटौती की है। इंडिगो हर दिन करीब 2,300 उड़ानें चलाती है। इसका मतलब है कि उसकी 115 उड़ानों को कम कर दिया गया है। डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि इंडिगो एयरलाइन अपनी उड़ानों का समय ठीक से नहीं चला पा रही है। इसलिए, उसे अपने सभी उड़ानों के शेड्यूल में 5% की कटौती करने का आदेश दिया गया है। इंडिगो को 10 दिसंबर शाम 5 बजे तक अपना नया शेड्यूल जमा करना होगा।

सूत्रों के मुताबिक यह तय किया जा रहा है कि किन उड़ानों को रद्द किया जाए ताकि कनेक्टिविटी पर ज्यादा असर न पड़े। आने वाले दिनों में अगर इंडिगो अपनी उड़ानों को तय समय पर चलाने में कामयाब नहीं होती है तो उसकी उड़ानों में और 5% की कटौती की जा सकती है। इंडिगो के पास गर्मियों के शेड्यूल में हर हफ्ते 14,158 घरेलू उड़ानें चलाने की मंजूरी थी। 26 अक्टूबर से शुरू हुए सर्दियों के शेड्यूल में उसकी रोजाना की घरेलू उड़ानों की संख्या 6% बढ़ाकर 15,014 कर दी गई थी।

क्यों आई ऐसी नौबत?

1 नवंबर से लागू फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के कारण पायलटों की जरूरत बढ़ गई थी। एक तरफ तो इंडिगो ने इस नए नियम के लिए तैयारी नहीं की, वहीं दूसरी तरफ उसने अपनी दैनिक उड़ानों की संख्या 6% बढ़ा दी। इस कारण से नवंबर में उसकी कुछ उड़ानें रद्द हुईं थी लेकिन दिसंबर के पहले हफ्ते तक यह समस्या विकराल हो गई और हर दिन सैकड़ों उड़ानें रद्द होने लगीं। पिछले आठ दिन में करीब 5,000 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस की बात करें तो, गर्मियों के मुकाबले सर्दियों के शेड्यूल में उनकी घरेलू उड़ानों में क्रमशः 0.8% और 6% की कमी आई। गर्मियों में उनकी साप्ताहिक घरेलू उड़ानों की संख्या 7,685 थी, जो सर्दियों में घटकर 7,448 रह गई। अकासा एयर की साप्ताहिक घरेलू उड़ानों में भी 5.7% की कमी आई, जो 1,089 से घटकर 1,027 रह गई। वहीं, स्पाइसजेट की उड़ानों में 26% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। उसकी उड़ानें 1,240 से बढ़कर 1,568 हो गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.