Select Date:

प्राइवेट सेक्टर की तरह निवेश कर पाएंगे सरकारी कर्मचारी, UPS-NPS में मिले दो और ऑप्शन

Updated on 25-10-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने नैशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए दो और निवेश विकल्पों 'लाइफ साइकल' और 'बैलेंस्ड लाइफ साइकल' को मंजूरी दे दी है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारी NPS और UPS के तहत कई निवेश विकल्पों में से इसे चुन सकते हैं।

लाइफ साइकल (LC-25):
 इस विकल्प में इक्विटी में अधिकतम 25% निवेश किया जा सकता है, जो 35 साल की उम्र से 55 साल की उम्र तक धीरे-धीरे कम होता जाता है।
बैलेंस्ड लाइफ साइकल (BLC): इसमें इक्विटी में निवेश 45 साल की उम्र से कम होना शुरू होता है। इसमें कर्मचारी अगर चाहें तो ज्यादा समय तक इक्विटी में निवेशित रहने का मौका मिलता है।
पहले से मौजूद अन्य विकल्प LC-75: इसमें इक्विटी में अधिकतम 75% निवेश किया जा सकता है, जो 35 साल की उम्र से 55 साल की उम्र तक धीरे-धीरे कम होता है।
LC-50 : यह रिटायरमेंट फंड का अधिकतम 50% हिस्सा इक्विटी में निवेश करने की सीमा तय करता है।
स्कीम G: इसमें 100% निवेश सरकारी सिक्योरिटीज में होता है, जो कम जोखिम वाला विकल्प है।

कर्मचारियों की मांग

यह फैसला केंद्र सरकार के कर्मचारियों की लगातार मांग के बाद लिया गया है, जिसमें वे प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की तरह ही निवेश के ज्यादा विकल्प चाहते थे। वित्त मंत्रालय ने कहा कि ये विकल्प रिटायरमेंट प्लानिंग में ज्यादा लचीलापन देने और कर्मचारियों को अपनी पसंद के मुताबिक अपने रिटायरमेंट फंड (corpus) को मैनेज करने की सुविधा देने के लिए बनाए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.