सरकार ने दिवाली से पहले पीएफ खाताधारकों को दिया बड़ा तोहफा, अकाउंट में आने लगा ब्याज का पैसा
Updated on
10-11-2023 02:54 PM
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही पीएफ खाताधारकों को बड़ा तोहफा मिला है। कर्मचारियों के खातों में ब्याज का पैसा आना शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भविष्य निधि (पीएफ) खातों में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पीएफ खाते में निवेश पर ब्याज दर 8.15 फीसदी है। कुछ कर्मचारियों को उनके अकाउंट में ब्याज का पैसा पहले ही मिल चुका है। हालांकि खातों में अभी ब्याज की राशि दिखने में थोड़ा समय लग सकता है।
पाइपलाइन में है प्रक्रिया
ईपीएफओ के मुताबिक, ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है। यह जल्द ही पूरी हो जाएगी। जब भी ब्याज जमा किया जाएगा, उसका पूरा भुगतान किया जाएगा। ईपीएफओ ने कर्मचारियों से धैर्य रखने की बात कही है। ईपीएफओ के मुताबिक, ब्याज में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
24 करोड़ खातों में जमा हुआ ब्याज
केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव के मुताबिक, करीब 24 करोड़ से अधिक खातों में ब्याज पहले ही जमा किया जा चुका है। एक बार ब्याज जमा हो जाने पर, यह व्यक्ति के पीएफ खाते में दिखाई देगा। बताया कि कोई भी व्यक्ति भविष्य निधि खाते का बैलेंस कई तरीकों से चेक कर सकता है - टेक्स्ट मैसेज, मिस्ड कॉल, उमंग ऐप और ईपीएफओ वेबसाइट के जरिए।
ऐसे तय होता है इंट्रस्ट
बता दें कि पीएफ ब्याज दर हर साल वित्त मंत्रालय के परामर्श से ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) द्वारा तय की जाती है। इस साल ईपीएफओ की ओर से जुलाई में ब्याज दर की घोषणा की गई थी। पिछले साल, ईपीएफओ ने अपने ग्राहकों के लिए ब्याज दर को 2020-21 में 8.5 प्रतिशत से घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.10 प्रतिशत पर कर दिया था। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम था, जब ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत थी।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…