नई दिल्ली: भारत सरकार देश की सबसे बड़ी बीमा कपनी LIC में 2.5 से 3% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार अपनी हिस्सेदारी के विनिवेश के लिए दो हफ्ते में एक रोड शो शुरू कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने मोतीलाल ओसवाल और IDBI कैपिटल को LIC के बिक्री प्रस्ताव के लिए ब्रोकर नियुक्त किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा पहली किस्त में 2.5 से 3% हिस्सेदारी बेचने की संभावना है, लेकिन बिक्री की अंतिम राशि रोड शो के बाद तय की जाएगी।
कथित हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 14,000 करोड़ से 17,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। सरकार की अभी एलआईसी में 96.5% हिस्सेदारी है। तीन साल पहले सरकार ने इसमें 3.5% हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेच दी थी। सेबी ने एलआईसी को 10% मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम को पूरा करने के लिए मई 2024 का समय दिया था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर मई 2027 तक दिया था। इसी उद्देश्य से सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। एलआईसी का मार्केट कैप करीब 5.59 लाख करोड़ रुपये है। बुधवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.5% गिरावट के साथ 884.30 रुपये पर बंद हुआ।
बैंकों में भी कम होगी हिस्सेदारी
सूत्रों के अलावा एलआईसी के अलावा सरकार कुछ बैंकों में भी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इंडियन ओवरसीज बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 94.61%, यूको बैंक में 90.95%, पंजाब एंड सिंध बैंक में 93.85%, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 89.27% और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 79.60% है। अगले साल अगस्त तक सरकार को इन बैंकों में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 75 फीसदी तक लानी है। केवल बैंक ऑफ महाराष्ट्र के इस डेडलाइन को पूरा करने की उम्मीद है। बाकी बैंक में से कम एक साल का विस्तार मांग सकते हैं।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…