Select Date:

ईरान में हिजाब विरोधी हुंकार से हिली हुकूमत, एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं महिलाएं

Updated on 12-10-2022 06:26 PM
ईरान में महसा अमिनी की मौत के बाद हिजाब के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, लेकिन यह उसी गति से आगे बढ़ रहा है, जिसके साथ इसकी शुरुआत हुई थी। इस प्रदर्शन को दुनिया के अन्य देशों का भी समर्थन मिल रहा है। सरकार ने लाठी से लेकर गोलियां तक चलाईं, लेकिन महिलाएं प्रदर्शन से एक कदम भी पीछे नहीं हटीं। उन पर जितनी सख्ती की जा रही है वो उतनी ही मुखर हो रही हैं।

मानवाधिकार समूह ने दावा किया है कि विरोध प्रदर्शन में अब तक 185 लोगों की मौत हो चुकी है। 900 से अधिक लोग हिंसक झड़प में घायल हुए हैं। इसके साथ दो हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि ईरानी सरकार की तरफ से इससे संबंधित कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। वहीं, मानवाधिकार समूह के मुताबिक मरने वाले और हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या इससे कहीं अधिक है। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हिजाब जला रही हैं। बता दें कि ईरान 2009 के हरित आंदोलन के बाद से इन प्रदर्शनों के जरिए ईरान के धर्मतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती पेश की गई है।

महिलाओं की भागीदारी
ईरान में महिलाओं की युवा पीढ़ी को आजादी चाहिए। वे खुलकर जीना चाहती हैं। यही वजह है कि वे ईरान के इस्लामी गणराज्य में सामाजिक, राजनीतिक या सांस्कृतिक अपना भविष्य नहीं देखती हैं। ये महिलाएं अपने माता-पिता और दादा-दादी के विपरीत खुलकर जीना चाहती हैं। इस प्रदर्शन में मारी गई शकरामी और इस्माइलजादेह ने युवा पीढ़ी को हंसना और कल्पनाशील होना सिखाया। उन्होंने देश में सामाजिक मूल्यों की शुरुआत की। इसके साथ ही शकरामी और इस्माइलजादेह ने लोगों को अलग तरह से सोचने और कार्य करने का साहस दिया।

बिना सिर ढके मार्च निकाला
विरोध प्रदर्शन के सामने आए कुछ वीडियो में सुरक्षा बलों द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों को पीटते और धक्का देते हुए देखा जा सकता है। इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने अपना हिजाब उतार दिया था। ईरान में हिजाब पहनना अनिवार्य है। अधिकारियों के इंटरनेट पर रोक लगाने के बावजूद राजधानी तेहरान और अन्य जगहों के वीडियो ऑनलाइन प्रसारित हो रहे हैं। सोमवार को एक वीडियो में विश्वविद्यालय और हाई स्कूल के छात्रों को प्रदर्शन तथा नारेबाजी करते हुए देखा गया। कुछ महिलाएं व लड़कियां बिना सिर ढके सड़कों पर मार्च निकालती नजर आईं।

कुर्द में ईरानी बलों ने फिर तेज की कार्रवाई
ईरान में प्रदर्शन को कुचलने के लिए सरकारी बलों ने देश के कुर्द क्षेत्रों में मंगलवार को अपनी कार्रवाई तेज कर दी। दंगा रोधी पुलिस ने ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत की राजधानी सानंदाज में गोलीबारी की। वहीं एमनेस्टी इंटरनेशनल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने महसा अमिनी की मौत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को निशाना बनाने के लिए ईरान की निंदा की है। इस बीच तेल कंपनियों में काम करने वाले कुछ लोगों ने भी सोमवार को दो प्रमुख रिफाइनरी परिसरों में विरोध-प्रदर्शन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.