फेक लोन ऐप्स पर सरकार का कसता शिकंजा, गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए 2500 लोन ऐप
Updated on
19-12-2023 01:46 PM
नई दिल्ली : सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,500 से अधिक धोखाधड़ी वाले लोन ऐप को सस्पेंड किया है या हटा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि सरकार धोखाधड़ी वाले लोन ऐप को नियंत्रित करने के लिए आरबीआई और अन्य रेगुलेटर संबंधित अथॉरिटी के साथ लगातार काम कर रही है।
एक प्रश्न के लिखित जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार धोखाधड़ी करने वाले फेक लोन ऐप पर निगरानी बनाए हुए है। इन लोन ऐप को नियंत्रित करने के लिए सरकार आरबीआई और अन्य नियामकों सहित संबंधित हितधारकों के साथ लगातार काम कर रही है। अंतर-नियामक मंच, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की बैठकों में भी धोखाधड़ी करने वाले इन ऐप्स को लेकर नियमित चर्चा होती है, ताकि इनपर नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गूगल ने प्ले स्टोर पर लोन देने वाले ऐप को शामिल करने के संबंध में अपनी पॉलिसी को अपडेट किया है।
नई पॉलिसी के बाद गूगल ने प्ले स्टोर पर केवल उन्हीं ऐप को रखा है जो विनियमित संस्थाओं की ओर से जारी किए गए हैं। या फिर जो विनियमित संस्थाओं के साथ साझेदारी में काम कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अप्रैल 2021 और जुलाई 2022 के बीच गूगल ने लगभग 3500 से 4,000 लोन देने वाले ऐप की समीक्षा की है। जिसके बाद गूगल प्ले स्टोर ने अपने प्लेटफॉर्म से 2500 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप को अपने प्ले स्टोर से निलंबित कर दिया है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…