Select Date:

बिहार में 'पुल कांड' के बाद नाक बचाने में जुटी सरकार, एसपी सिंगला कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

Updated on 06-06-2023 07:09 PM
पटना : सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के भरभरा कर गिर जाने के बाद अब पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत हरकत में आए हैं। पथ निर्माण विभाग की तरफ से कार्यपालक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सिंगला कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तरफ से भेजे गए नोटिस में सिंगला कंपनी के एमडी से यह पूछा गया है कि 'उन्हें क्यों न कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए?' इतनी बड़ी घटना होने के बाद पथ निर्माण विभाग की तरफ से एसपी सिंगला को शो कॉज नोटिस भेजा गया है।

15 दिनों में साफ करें डॉल्फिन एरिया'


प्रत्यय अमृत की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार एसपी सिंगला नाम की कंपनी को शो कॉज नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही पुल के क्षतिग्रस्त होकर गंगा में गिरे हिस्से को निकालने को भी कहा गया है। अगुवानी पुल के एक और बचे हुए स्पैन को तत्काल प्रभाव से तोड़कर हटाने को कहा गया है। गंगा में गिरे पुल के मलबे को हटाने के लिए एजेंसी को 15 दिनों का वक्त दिया गया है। पुल निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तरफ से गंगा में बहे मलबे को हटाने का भी आदेश दिया गया है ताकि गंगा में डॉल्फिन अभयारण्य की जगह को साफ किया जा सके।


'बख्शे नहीं जाएंगे पुल गिरने के दोषी'

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तरफ से 14 महीने पहले दिया गया, वही घिसा-पिटा जवाब सुनाया गया है। 14 महीने पहले भी पुल हवा के झोंके से भरभरा कर गिर गया था। तब भी सरकार और पथ निर्माण विभाग की तरफ से दोषियों को न बख्शने की बात कही गई थी। लेकिन दोषियों पर कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। वहीं, इसके उलट सुपरस्ट्रक्चर में पुल के बनावट में खामियों की बात सामने आते हुए भी इस पुल के निर्माण को दोबारा शुरू कर दिया गया। आईआईटी खड़गपुर और एनआईटी पटना की टीम ने पुल स्ट्रक्चर से लेकर इसकी क्वालिटी की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद भी पुल की खामियों को दूर नहीं किया गया। उल्टे अगवानी पुल का काम दोबारा शुरू कर दिया गया।

कॉलर बचाने के लिए हो रही कार्रवाई?

अब जब पुल दोबारा ध्वस्त हो गया है, तो प्रत्यय अमृत की तरफ से एसपी सिंगला नाम की कंपनी पर कार्रवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने पर पुल निर्माण के लिए दिए गए 600 करोड़ की रिस्क एंड कॉस्ट आधार पर वसूली किए जाने की बात कही गई है। बैंक गारंटी के रूप में 200 करोड़ रुपए जब्त करने की बात कही गई है। वहीं, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी नीरज सक्सेना को भी शो कॉज नोटिस भेजा गया है। पथ निर्माण विभाग की तरफ से पुल निर्माण विभाग को भेजे गए नोटिस में पूछा गया है कि 'यह घटना दोबारा कैसे घटी?' पथ निर्माण विभाग ने राज्य पुल निर्माण निगम से पूछा है कि 'एसपी सिंगला कंपनी पर पहली बार पुल गिरने पर क्या कार्रवाई की गई?'

कार्यपालक अभियंता योगेंद्र कुमार सस्पेंड

सुल्तानपुर-अगुवानी पुल के ध्वस्त होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार अपनी नाक बचाने में लगी है। वहीं, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव भी अपनी कॉलर बचाने में लगे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम और पथ निर्माण विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव भी लीपापोती में जुटे हैं। अगुवानी पुल के ध्वस्त होने पर अचानक उन्होंने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुल के स्ट्रक्चर में खामी की बात कह कर मामले को हल्का करने की कोशिश की। लेकिन मामला अब तूल पकड़ चुका है। बीजेपी की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में अब कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। खगड़िया के कार्यपालक अभियंता योगेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर काम में कोताही और लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा विशेषज्ञ और असिस्टेंट इंजीनियर अमित शाही को खगड़िया भेज दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.