Select Date:

सरकार लाएगी अपना ओटीटी प्लैटफॉर्म, गांव-गांव तक पहुंचाएगी एफएम रेडियो

Updated on 17-02-2023 06:21 PM
नई दिल्ली: इस समय ओटीटी का जमाना है। नेटफ्लिक्स, डिजनी हॉटस्टार समेत दर्जनों ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं जिसमें यूजर अपनी पसंद की सीरीज या फिल्म देख सकते हैं। ओटीटी की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड कलाकार भी इसके अंदर अपना हाथ अजमा रहे हैं। इस बीच खबर यह है कि केंद्र सरकार अपना खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने वाली है। वहीं सरकार की एफएम रेडियो को गांव-गांव तक पहुंचाने की भी योजना है। एफएम रेडियो के लिए सरकार बोली लगवाएगी। सरकार की इस योजना की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्वा चंद्रा ने दी है।
सरकार का नया प्लान जान लीजिए
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग सोसयटी एक्सपो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव अपूर्वा चंद्रा ने बाताया कि सरकार का प्लान है कि एफएम रेडियो को इस साल टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचाना है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत में इस समय बड़ी संख्या में FM रेडियो स्टेशन हैं लेकिन उनकी सेवाएं देश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए 60 फीसदी ही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम 2023-24 में ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने की योजना भी बना रहे हैं। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि टेलिविजन सिग्नल मोबाइल फोन तक कैसे पहुंचेगा इसके लिए IIT कानपुर और संख्या लैब ने कर्तव्यपथ और उसके आस-पास ऐसे ट्रांसमीटर इंस्टॉल किए हैं।
प्रसार भारती का प्रसार बढ़ाने के लिए होंगे करोड़ों खर्च
अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि अब आप मोबाइल फोन पर टेलिविजन से आए सिग्नल सीधे तौर पर प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल यूजर्स को अपने फोन में एक स्पेशल डोंगल अटैच करना होगा। चंद्रा ने कहा कि मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को मोबाइल फोन के अंदर एक चिप लगाना शुरू करना होगा जिससे टेलिविजन से मिलने वाला सिग्नल सीधे मोबाइल फोन में मिल सके। चंद्रा ने आगे कहा कि सरकार ने 4 साल के लिए ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क डेवलेपमेंट स्कीम BIND के तहत प्रसार भारती की पहुंच को बढ़ाने की भी योजना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.