सरकार महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी: पीएम मोदी
Updated on
09-03-2023 05:51 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती रहेगी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, हमारी नारी शक्ति की उपलब्धियों के लिए उन्हें सलाम। हम भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका की बहुत सराहना करते हैं।'
उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी।' प्रधानमंत्री ने उपलब्धि हासिल करने वाली उन महिलाओं का संकलन भी ट्विटर पर साझा किया जिनकी जीवन यात्रा का 'मन की बात' कार्यक्रम में जिक्र किया गया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में 'नारी शक्ति' के गौरशाली योगदानों को याद किया।
उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह सरकार विभिन्न प्रभावी योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। सियाचीन में तैनाती से लेकर युद्धपोतों पर तैनात होने तक, भारतीय महिलाएं शस्त्र बलों में हर क्षेत्र के अवरोधों को ध्वस्त कर रही हैं।' विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी महिला दिवस की बधाई दी और 'आत्मनिर्भर भारत' की विकास गाथा में नारी शक्ति के योगदान की सराहना की।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…