IPL 2023 से पहले राजस्थान रॉयल्स की ग्रैंड पार्टी, खिलाड़ियों को पकड़-पकड़कर नचाया गया
Updated on
30-03-2023 07:18 PM
नई दिल्ली: भारत में खुशियों का त्यौहार यानी आईपीएल आने वाला है जिसके लिए बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई उत्साहित है। इंडियन प्रीमियर लीग का नया नवेला सीजन 31 मार्च से शुरू होने वाला है। आईपीएल 2023 का पहला मैच हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। फैंस आईपीएल के 16वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि आईपीएल में सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन क्रिकेट से ही नहीं होता बल्कि खिलाड़ी भी फैंस का पूरा ध्यान रखते हैं। वह अपनी मस्ती मजाक की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वहीं अब इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर की है जोकि इस समय सुर्खियों में बनी हुई है।
आईपीएल से पहले राजस्थान की ग्रैंड पार्टी दरअसल, सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर राजस्थाल रॉयल्स ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इस वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में राजस्थान के खिलाड़ी जमकर डांस पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही इस वीडियो में रियान पराग, केसी करिअप्पा, कुनाल सिंह राठौड़ आदि युवा खिलाड़ी दिख रहे हैं जो आईपीएल से पहले हुई इस पार्टी में खूब ठुमके लगा रहे हैं। ऐसे में अब यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
हैदराबाद के खिलाफ आरआर खेलेगी अपना पहला मैच आपको बता दें कि संजू सैमसन की कमान वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 में अपना पहला मैच 2 अप्रैल को खेलने वाली है। आरआर अपने अभियान का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलकर करेगी। मैच का आयोजन हैदराबाद में ही होने वाला है।
हैदराबाद के खिलाफ आरआर खेलेगी अपना पहला मैच
आपको बता दें कि संजू सैमसन की कमान वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 में अपना पहला मैच 2 अप्रैल को खेलने वाली है। आरआर अपने अभियान का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलकर करेगी। मैच का आयोजन हैदराबाद में ही होने वाला है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…