Select Date:

26 जनवरी की परेड देखने का शानदार मौका, घर बैठे फटाफट ऐसे बुक करें टिकट

Updated on 17-01-2023 06:48 PM
नई दिल्ली: अगर आप गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए अब घर या ऑफिस से दूर किसी टिकट काउंटर तक जाने की आवश्यकता नहीं है। 26 जनवरी की परेड का यह टिकट आपके मोबाइल या कंप्यूटर पर आसानी से उपलब्ध हो सकता है। दरअसल अब आप गणतंत्र दिवस का परेड का टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे, इसके लिए आपको लाल किला या फिर अन्य किसी स्थान पर बनाए जाने वाले टिकट काउंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं है। देशवासियों के लिए यह नई सुविधा रक्षा मंत्रालय की पहल पर शुरू की गई है। आत्म निर्भर, भारत रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर गणतंत्र दिवस परेड देखने की टिकट बुक कराई जा सकती हैं। यह पोर्टल 6 जनवरी, 2023 से लाइव हो गया है।
पहली बार ऑनलाइन मिलेगा टिकट
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राजधानी दिल्ली में सरकार की इस ई-गवर्नेंस पहल की शुरूआत की। पोर्टल आम जनता को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान करता है। यह मंच आम जनता को ऑनलाइन टिकट प्रदान करने के अलावा गणमान्य व्यक्तियों और उनके मेहमानों को ऑनलाइन पास जारी करने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। 26 जनवरी परेड देखने के लिए आपको www.aamantran.mod.gov.in पर लॉगइन करना होगा। अगर टिकट की कीमतों की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 20 रुपये फिर 100 रुपये और अधिकतम 500 रुपये रखी गई है।
कैसे बुक करें टिकट?
  • सबसे पहले आपको aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां Sign Up for Buying tickets पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके लिए आपको नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और पता जैसी जानकारी देनी होगी।
  • इसके बाद आप मोबाइल पर ओटीपी भेजकर लॉगइन कर सकते हैं।
  • लॉगइन करने के बाद टिकट खरीदने का ऑप्शन मिलेगा, यहां इवेंट में गणतंत्र दिवस टिकट चुनें।
  • अब आपको अपना पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, जन्म तिथि, पता, फोन नंबर, आईडी कार्ड डालनी होगी।
  • डिटेल्स भरने के बाद आपको अपन फोटो आईडी कार्ड की तस्वीर अपलोड करनी होगी।
  • फोटो अपलोड करने के बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा, पेमेंट होते ही टिकट की बुकिंग हो जाएगी।
  • टिकट बुक होने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले दो साल कोरोना संक्रमण के कारण कई कोविड-19 प्रतिबंध लागू थे। दिवस समारोह में भी कोरोना प्रतिबंधों का पालन किया गया था। समारोह में शामिल होने वालों की संख्या भी सीमित की गई थी। हालांकि इस वर्ष पहले के मुकाबले स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.