महान टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स दूसरी बार बनीं मां, बेटी की फोटो शेयर कर बताया नाम
Updated on
23-08-2023 01:37 PM
Serena Williams: महान टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और उनके पति एलेक्सिस ओहानियन के परिवार में एक नया सदस्य आ गया है। सेरेना ने 22 अगस्त को बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम अदिरा रिवर है। एलेक्सिस ओहानियन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में परिवार के चार सदस्यों की एक तस्वीर के साथ नाम और तारीख की पुष्टि की। 41 साल की सेरेना विलियम्स की गिनती टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी में होती है। उनके नाम 23 सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ ही चार ओलिंपिक गोल्ड हैं।
सेरेना विलियम्स के पति एलेक्सिस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'स्वागत है, अदिरा रिवर ओहनिअन। मैं इस बात की जानकारी देना चाहता हूं कि हमारे घर में प्यार भरा है। एक खुशहाल और स्वस्थ नवजात बच्ची और मां भी स्वस्थ है। मैं आभारी महसूस कर रहा हूँ। सेरेना विलियम्स आपने मुझे एक और अतुलनीय उपहार दिया है - आप GMOAT (ग्रेटेस्ट मदर ऑफ ऑल टाइम) हैं। सभी चिकित्सा कर्मियों को धन्यवाद जिन्होंने मेरी पत्नी और हमारी बेटी की देखभाल की। मैं कभी नहीं भूलूंगा जब मैंने ओलंपिया ओहानियन को अपनी छोटी बहन से मिलवाया।'
मेट गाला 2023 में सेरेना विलियम्स ने दूसरे गर्भावस्था की घोषणा की थी। विलियम्स 2017 में पहली बार मां बनी थी। उन्होंने तब भी बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम ओलंपिया ओहानियन है। सेरेना सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
सेरेना विलियम्स के पति एलेक्सिस ओहानियन रेडिट के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने 10 दिसंबर 2016 को रोम में सेरेना को प्रोपोज किया था। 30 दिसंबर 2016 को विलियम्स ने रेडिट पोस्ट में अपनी सगाई की घोषणा की। नवंबर 2017 में न्यू ऑरलियन्स में सेरेना और एलेक्सिस की शादी हुई। सेरेना का आखिरी टूर्नामेंट 2022 अमेरिकी ओपन था जिसमें वह तीसरे दौर तक पहुंची थी
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…