दर्द से कराहते हुए पेट पर पट्टी बांधकर खेले, 38 साल की उम्र में फाफ डुप्लेसिस के सिक्स पैक एब्स तो देखिए
Updated on
18-04-2023 09:10 PM
बेंगलुरु: उम्र महज एक आंकड़ा है, आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस कहवात को जी रहे हैं। 38 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है। फाफ की फिजिक देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सोमवार रात आईपीएल के एक मुकाबले में जब उन्होंने अपनी जर्सी ऊपर की तो उनके एब्स देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। दरअसल, एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान 227 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे थे, इसी दौरान उनकी पसलियों में तेज दर्द उठा।
एब्स देखते रह गई दुनिया
मैदान पर फिजियो पहुंचे और फाफ डुप्लेसिस को पट्टी बांधी, इसी दौरान उनका गठीला बदन दुनिया ने देखा। कुछ लोग उनके डेडिकेशन की तारीफ कर रहे हैं तो कोई फिटनेस का मुरीद हो गया। हालांकि इन सबके इतर यह साउथ अफ्रीकी दिग्गज अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया। डुप्लेसिस ने 33 गेंद में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के निकले। तीसरे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर उन्होंने 126 रन की पार्टनरशिप जोड़ी और बैंगलोर को जीत की उम्मीद जगाई।
23 गेंद में ठोकी फिफ्टी 227 रन के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी की शुरूआत बेहद खराब रही और फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को आकाश सिंह ने पवेलियन भेज दिया। महिपाल लोमरोर भी खाता खोले बिना आउट हो गए। दो ओवर में दो विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज मैक्सवेल ने अगले ओवर में आकाश को दो छक्के लगाकर हाथ खोले। डुप्लेसिस ने भी तुषार देशपांडे को दो चौके और एक छक्का लगाया। आकाश के अगले ओवर में डुप्लेसिस ने दो चौके और एक छक्का जड़ा। डुप्लेसिस ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में और मैक्सवेल ने 24 गेंद में पूरा किया। आखिरी ओवर में हारी RCB आरसीबी का स्कोर 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 121 रन था। महीश तीक्षणा ने हालांकि मैक्सवेल को एमएस धोनी के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी का अंत किया। अगले ओवर में डुप्लेसी भी मोईन अली की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे। आखिरी पांच ओवर में आरसीबी को 58 रन की जरूरत थी, लेकिन अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक युवा बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम की नैया पार नहीं करवा पाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…