Select Date:

रोहतक में शादी से पहले दूल्हा गिरफ्तार:सुबह जानी थी बारात, रात को ही पुलिस ने रेड कर पकड़ा

Updated on 17-12-2022 05:22 PM

हरियाणा के रोहतक में बारात जाने से पहले दूल्हा गिरफ्तार हो गया। आरोपी दूल्हे ने 2 महीने पहले नाबालिग के साथ रेप किया था। जिसके बाद वह शादी रचा रहा था। जैसे ही पुलिस को भनक लगी तो बारात जाने से पहले उसके घर रेड कर दी।

दूल्हा बंद कमरे में गिड़गिड़ाता रहा कि उसे शादी करने दो, फिर पकड़ लेना। समाज में उसकी बेइज्जती हो जाएगी। पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया और उसे गिरफ्तार कर ले गई। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आरोपी ने जबरन घर में घुसकर रेप किया
पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि करीब दो-तीन माह पहले झज्जर का एक युवक उनके पड़ोस में रहने के लिए आया था। एक दिन वह अपने घर पर अकेली थी। घर के सभी सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। नाबालिग को घर पर अकेली देख आरोपी युवक उनके मकान में घुस आया। जिसने नाबालिग किशोरी के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

नाबालिग गर्भवती हो गई, गर्भपात से इनकार किया
रेप के बाद नाबालिग लड़की गर्भवती भी हो गई। इसके बाद नाबालिग ने झज्जर के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत कर दी। लड़की ने पुलिस को भी बता दिया कि रेप करने के बाद अब वह दूसरी शादी रचा रहा है। वहीं लड़की के गर्भवती होने का पता चलने पर उसने गर्भपात से इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि वह बच्चे को पालेगी।

शादी का पता चला तो पुलिस पकड़ने पहुंची
बुधवार दोपहर के समय पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जब पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक की वीरवार को शादी होनी है तो पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस टीम ने तुरंत उसके घर रेड की और दूल्हा बने आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई।

दूल्हे की गिरफ्तारी से हैरान बाराती
दूल्हे के घर में शादी का जश्न मनाया जा रहा था। वहां पर काफी रिश्तेदार और बाराती भी इकट्‌ठा थे। अचानक पुलिस रेड और फिर दूल्हे के गिरफ्तार होने पर बाराती भी हैरान रह गए। उन्होंने भी दूल्हे के साथ पुलिस की मिन्नतें की कि शादी के बाद पकड़ लेना लेकिन महिला थाने की पुलिस ने कानून का हवाला देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा : SHO
रोहतक की महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि इस मामले की शिकायत 14 दिसंबर को महिला थाने में आई थी। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। फिर पुलिस ने नाबालिग के साथ रेप का मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए रेप के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.