Select Date:

ग्रुप ने निवेश को मंजूरी दी, एपल के प्रोडक्ट मैन्युफैक्चर करती है कंपनी

Updated on 13-12-2023 04:06 PM

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने भारत के एपल इंडिया प्लांट में 1 बिलियन डॉलर (करीब ₹8 हजार करोड़) निवेश को मंजूरी दी है। कंपनी एपल प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग में इन पैसों का इस्तेमाल करेगी।

ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में इसे चीन के बाहर मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करने के प्रयास में फॉक्सकॉन का महत्वपूर्ण कदम बताया है। हाल ही में कंपनी ने भारत में 1.6 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹13 हजार करोड़ से ज्यादा की निवेश की घोषणा की थी।

फॉक्सकॉन ग्लोबल स्तर पर 70% आईफोन बनाता है
फॉक्सकॉन ग्लोबल स्तर पर लगभग 70% आईफोन बनाता है। पिछले साल से फॉक्सकॉन ने भारत में अपनी उपस्थिति को काफी हद तक बढ़ाया है। कंपनी ने अगस्त में कर्नाटक में 600 मिलियन डॉलर की निवेश की योजना का खुलासा किया था। कंपनी भारत में आईफोन के साथ ही चिप भी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

फॉक्सकॉन भारत में दोगुनी नौकरी देगी
कंपनी के रिप्रजेंटिव वी ली ने PM मोदी के 73वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए बताया था कि 'फॉक्सकॉन ने भारत में अपने वर्कफोर्स और इन्वेस्टमेंट को दोगुना करने की योजना बनाई है।

उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा था, 'आपके नेतृत्व में भारत में फॉक्सकॉन तेजी से विकसित हुई है। हम भारत में रोजगार, FDI और बिजनेस के साइज को दोगुना करने का लक्ष्य रखते हुए, अगले साल आपको एक बड़ा जन्मदिन का उपहार देने के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे।'

तमिलनाडु प्लांट में 40,000 लोगों को नौकरी देती है कंपनी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फॉक्सकॉन के तमिलनाडु प्लांट में अभी 40,000 लोग काम करते हैं। वहीं, पिछले साल रॉयटर्स ने बताया था कि अगले दो सालों में फॉक्सकॉन 53,000 लोगों को नौकरी में रखने की योजना बना रहा है।

भारत सरकार की PLI स्कीम का हिस्सा फॉक्सकॉन
एपल के तीनों कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर (फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन) भारत सरकार की 41,000 करोड़ रुपए की प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम (PLI) का हिस्सा हैं।

इस स्कीम के बाद ही भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आई है। 2020 में भारत सरकार ने PLI स्कीम को लॉन्च किया था।

इस स्कीम से बाहर के देशों की कंपनीज को मौका मिलता है कि वो लोकल मैन्युफैक्चरिंग का फायदा उठा सकें, साथ ही उस पर इन्सेंटिव भी कमा सकें।

चीन से एपल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शिफ्ट की जा रही
अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण चीन से एपल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शिफ्ट की जा रही है। जियो पॉलिटिकल टेंशन और कोरोना महामारी के बाद एपल समेत अन्य अमेरिकी टेक दिग्गज भी चीन के बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के विस्तार पर काम कर रहे हैं।

कांचीपुरम में मोबाइल कंपोनेंट प्लांट लगाएगी फॉक्सकॉन
फॉक्सकॉन तमिलनाडु में मोबाइल कंपोनेंट प्लांट लगाएगी। इसके लिए ताइवान की होन हई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) ने राज्य सरकार के साथ दो महीने पहले एक लेटर ऑफ इंटेट (LOL) साइन किया है। इस प्लांट को कांचीपुरम जिले के श्रीपेरंबुदूर में फॉक्सकॉन की मौजूदा आईफोन प्लांट के पास ही 1,600 करोड़ रुपए की लागत से लगाया जाएगा।

भारत में 4-5 सेमीकंडक्टर प्लांट लगाना चाहती है फॉक्सकॉन
फॉक्सकॉन भारत में 4-5 सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करना चाहती है। फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ जॉइंट वेंचर तोड़ने के एक दिन बाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री को इसके बारे में जानकारी दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.