Select Date:

जीएसटी करदाता 31 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो देना होगा भारी जुर्माना

Updated on 27-12-2022 06:51 PM
सालाना 2 करोड़ रुपए और 5 करोड़ रुपये से ज्यादा टर्नओवर वाले कारोबारियों को जीएसटीआर 9 (GSTR 9) और जीएसटीआर 9सी (GSTR 9C) फॉर्म भरने के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं. आयकर विभाग के अनुसार जीएसटी करदाताओं को 31 दिसंबर 2022 से पहले यह दोनों फॉर्म भरने होंगे. ऐसा नहीं करने पर प्रतिदिन के हिसाब से 200 रुपये फाइन के साथ ही मोटा जुर्माना लग सकता है.

क्या है जीएसटीआर 9 और जीएसटीआर 9सी फॉर्म
जीएसटीआर 9 (GSTR 9) एक ऑडिट फॉर्म है, जिसे 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के टर्नओवर वाले कारोबारियों को भरना होता है. इसी तरह 5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाले व्यवसायियों के लिए जीएसटीआर 9सी (GSTR 9C) फॉर्म भरना होता है. इसमें बिजनेसमैन का सालाना ऑडिट ग्रॉस और टैक्सेबल टर्नओवर होता है. GSTR 9C को 2 भागों A और B में बांटा गया है. भाग A में कर के बारे में सारी जानकारी होती है और भाग B में सत्यापन किया जाता है, जो पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट करते थे पर अब कारोबारी इसे खुद कर सकते हैं.
कई तरह के करदाताओं को छूट भी मिली
सरकार के निर्देश के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में 2 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाले करदाताओं के लिए जीएसटीआर 9 फॉर्म भरना जरूरी है. इसके लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2022 है. सरकार ने ऐसे लोगों से डेडलाइन से पहले यह फॉर्म जमा करने का आग्रह किया है. हालांकि, यह फॉर्म भरने से इनपुट सर्विस डिस्ट्रीब्यूटर, टीडीएस डिडक्टर, टीसीएस कलेक्टर, कैजुअल टैक्सेबल पर्सन और ओवरसीज टैक्सेबल पर्सन को छूट दी गई है.

खुद से प्रमाणित कर सकते हैं करदाता
सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम्स ने 2021-22 के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार करने वाले जीएसटी करदाताओं को निर्देश दिया है कि उन्हें जीएसटीआर 9 (GSTR 9) में वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के साथ-साथ जीएसटीआर 9सी (GSTR 9C) में सेल्फ अटेस्टेड रिकॉन्सिलेशन स्टेटमेंट भी दाखिल करना जरूरी है. बता दें कि सरकार ने दिसंबर की शुरुआत में जीएसटीआर 9सी (GSTR 9C) फॉर्म को लेकर कारोबारियों को बड़ी राहत देते हुए इसे चार्टर्ड अकाउंटेंट से प्रमाणित करवाने की बजाय खुद से प्रमाणित करने की छूट दी थी.
फॉर्म नहीं भरा तो देना होगा मोटा जुर्माना
यदि करदाता इन फॉर्म को फाइल नहीं करता है तो देरी के प्रत्येक दिन के लिए 200 रुपये का शुल्क लगाने का प्रावधान है. इसमें सेंट्रल जीएसटी के तहत 100 रुपये और स्टेट जीएसटी के तहत 100 रुपये फाइन लगता है. GSTR 9C देर से दाखिल करने के लिए कोई विशिष्ट जुर्माना नहीं है. लेकिन, यदि करदाता समय पर जीएसटीआर 9 फाइल कर देता है और जीएसटीआर 9सी फाइल करने में देरी करता है तो उस पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. करदाता दोनों फॉर्म जीएसटी पोर्टल पर जाकर भर सकते हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.