Select Date:

गुजरात में प्रेम विवाह के लिए अभिभावक की अनुमति हो सकती है अनिवार्य, सीएम के समर्थन में आई कांग्रेस, जानें

Updated on 31-07-2023 01:29 PM

अहमदाबाद: लव मैरिज के मुद्दे पर नए कानून की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के सकारात्मक रुख के बाद कांग्रेस भी समर्थन में आ गई है। कांग्रेस के अहमदाबाद की जमालपुर खाड़िया से विधायक इमरान खेड़ावाला ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली सरकार अगर विधानसभा में लव मैरिज में रजामंदी की शर्त जोड़ने से जुड़ा बिल लेकर आती है तो वह उसका समर्थन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 30 जुलाई को महेसाणा में पाटीदार समाज के बड़े कार्यक्रम में कहा था कि लव मैरिज में इस शर्त को जाेड़ने की मांग को लेकर कानून में विचार किया जाएगा। सीएम ने कहा था कि स्टडी की जाएगी और सबसे अच्छा परिणाम देने वाला रिजल्ट लाएंगे। अब कांग्रेस के विधायक ने मुख्यमंत्री के बयान का स्वागत करते हुए कहा है कि सीएम के बयान अच्छा है। अगर लव मैरिज में यह शर्त जुड़ती है तो अच्छा होगा। माता-पिता परेशान नहीं होंगे।


महेसाणा में बोले थे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक दिन पहले महेसाणा में सरदार पटेल ग्रुप (SPG) की अगुवाई में आयोजित स्नेह मिलन समारोह के कार्यक्रम में मंच से कहा था कि अभी में और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल जब आ रहे थे। तब हमारे सामने मांग रखी गई के लड़की भगाने वालों पर कुछ होना चाहिए। प्रेम विवाह में माता-पिता की भी सहमति होनी चाहिए। ऐसा कुछ होना चाहिए। इसको लेकर कानून में विचार किया जाएगा, स्टडी की जाएगी और सबसे अच्छा परिणाम देने वाला रिजल्ट लाएंगे। गुजरात में पाटीदार समाज की तरफ से प्रेम विवाह के रजिस्ट्रेशन में यह शर्त अनिवार्य किए जाने की मांग की जा रही है, ताकि बेटियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके और लव मैरिज के साथ लव जिहाद के मामले भी कम हों। पाटीदार समाज ने पिछले साल सबसे पहले यह मांग रखी थी। इसमें माता-पिता की रजामंदी उनके दस्तखत प्रेम विवाह में जरूरी करने की मांग थी। माता-पिता के नहीं होने पर ब्लड रिलेशन में आने वाले सगे संबंधियों के दस्तखत को जरूरी करने की मांग की गई थी। इतना ही नहीं प्रेम विवाह के उम्र 18 से 21 वर्ष करने की मांग रखी थी।

सरकार का करेंगे समर्थन: खेड़ावाला
गुजरात कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बयान का समर्थन किया है। खेड़ावाला का कहना है कि प्रेम विवाह कानून में संशोधन कर सरकार बिल लाती है तो वे सरकार का समर्थन करेंगे। इमरान खेड़ावाला ने ट्वीट कर सीएम के बयान का समर्थन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि लव मैरिज में माता पिता की अनुमति अगर अनिवार्य हो गई तो काफी सामाजिक सुधार आए और लव जिहाद के मामले भी कम हो सकते हैं। इमरान खेड़ावाला से पहले कांग्रेस की एकमात्र विधायक गेनीबेन ठाकाेर भी यह मांग उठा चुकी हैं, हालांकि सरकार की तरफ से पहली बार इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मुद्दे पर गौर करने की बात खुद राज्य के मुख्यमंत्री ने कही है। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या गुजरात देश का पहला राज्य बनेगा? जहां पर प्रेम विवाह के मामलों के पंजीकरण में माता-पिता की दस्तखत जरूरी हो जाएगी।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.