Select Date:

सालाना 20 लाख से ज्यादा कमाने वाले अतिथि विद्वान, कवियों पर 18% जीएसटी भी लगेगा

Updated on 20-08-2022 06:04 PM

अतिथि शिक्षक, अतिथि विद्वान और दूसरे कार्यक्रमों में आने वाले लाइफ स्टाइल गुरु और कवि, जो सालाना 20 लाख रु. से ज्यादा कमाते हैं, उन्हें अब इनकम टैक्स के अलावा 18% जीएसटी भी देना होगा। पहले जीएसटी नहीं लगता था। इसके अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शोधित पानी अब प्यूरीफाइड वाॅटर की श्रेणी से बाहर रहेगा।

इसपर 18% जीएसटी हटा लिया गया है। जीएसटी के केंद्रीय बोर्ड ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम ने एक ताजा स्पष्टीकरण में यह बात कही है। इस स्पष्टीकरण से बिल्डिंग निर्माण की लागत में कमी आएगी। क्योंकि, बिना मिरर पॉलिश वाले नेपा स्टोन पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया है।

बिना बैटरी के बेचे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहन भी सस्ते होंगे। इन पर जीएसटी 28% से घटाकर केवल 5% कर दिया है। बैटरी के साथ बेचे जाने वाले वाहनों पर पहले भी 5% ही जीएसटी लग रहा था। अब भी इतना ही लगेगा। सरकार ने बैटरी और बिना बैटरी के साथ वाहन खरीदना खरीदार की मर्जी पर छोड़ दिया है।

कर्मचारियों के लिए किराए के वाहनों पर 5 प्रतिशत की छूट

कंपनियों द्वारा कर्मचारियों क टूर के लिए एक बार किराए पर लिए वाहनों पर रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (आरसीएम) के तहत लगने वाले 5% जीएसटी में छूट दी गई है। हालांकि कर्मचारियों को लाने और छोड़ने के लिए अनुबंधित किए जाने वाले अनुबंधित वाहनों पर पहले की तरह 5% जीएसटी लगता रहेगा। हालांकि अब नॉन एसी बसों को अनुबंधित करने पर कंपनियों को 5% जीएसटी देना होगा।
टोल पर बिना फॉस्टैग वाहनों पर लगने वाला 18% जीएसटी हटाया

टोल पर बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। फास्टैग का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स के अलावा भी पैसा देना पड़ता है। इस भुगतान पर 18% जीएसटी देना पड़ रहा था। अब सरकार ने यह टैक्स हटा लिया है।

25 लाख की कमाई पर 5.97 लाख कुल टैक्स
यदि किसी अतिथि विद्वान या कवि की आय 25 लाख रु. है तो उसे इनकम टैक्स और सेस के रूप में 5.07 लाख रु. देना पड़ते है, लेकिन अब उसे 18% जीएसटी के रूप में 90 हजार रुपए और देना होंगे। यानी कुल मिलाकर 5.97 लाख र. टैक्स के रूप में कट जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.