Select Date:

क्वॉलिफायर-2 में भिड़ेंगे गुजरात-मुंबई, देखें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Updated on 25-05-2023 09:20 PM
अहमदाबाद: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का क्वॉलिफायर-2 अहमदाबाद में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की विनर को फइनल का टिकट मिलेगा, जबकि हारी हुई टीम का खेल खत्म हो जाएगा। गुजरात टाइटंस का यह होम ग्राउंड है तो रोहित शर्मा भी इस मैदान से खूब परिचित हैं। दोनों ही टीमों में क्वॉलिटी प्लेयर्स हैं तो फैंस एक जबरदस्त मैच की उम्मीद कर रहे हैं।

हार्दिक पंड्या को अहमदाबाद में हराना मुश्किल
इसमें कोई शक नहीं है कि अहमदाबाद में हार्दिक पंड्या की टीम को हराना मुंबई के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में जिस अंदाज में मुंबई इंडियंस खेली है उससे अब उसके चैंपियन बनने के चांसेज बढ़ गए हैं। बावजूद इसके टेबल टॉपर रही गुजरात के पास कई मैच विनर हैं जो मुंबई को कड़ी टक्कर देंगे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम से बिल्कुल उलट माहौल होगा। तेज गेंदबाजों के लिए पेस और बाउंस होगा तो आउटफील्ड भी तेज होगी। एक लाख लोगों वाले इस स्टेडियम में स्पिनरों को बहुत मदद नहीं मिलेगी, लेकिन राशिद खान और पीयूष चावला जैसे स्पिनर किसी भी मैदान पर विकेट झटकने में माहिर हैं। हालांकि, यहां अगर लाल मिट्टी वाली पिच पर होता है तो स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। बाउंड्री थोड़ी बड़ी है तो हो सकता है कि छक्के उतने देखने को नहीं मिले।

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, देवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरून ग्रीन, ईशान किशन, डुआन जानसन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव, संदीप वारियर, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन

गुजरात टाइटन्स टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), श्रीकर भरत, अल्जारी जोसेफ, जोशुआ लिटिल, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, दर्शन नलकंडे, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, उर्विल पटेल, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, साई सुदर्शन, प्रदीप सांगवान, विजय शंकर, मोहित शर्मा, शिवम मावी, शुभमन गिल, ओडियन स्मिथ, राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड, जयंत यादव, यश दयाल, दासुन शनाका

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.