और ज्यादा खतरनाक हुई गुजरात टाइटंस, बीच आईपीएल में इस खतरनाक ऑलराउंडर ने मारी एंट्री
Updated on
18-04-2025 02:25 PM
नई दिल्ली:आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस को कुछ ही मैच पहले एक बड़ा झटका लगा था। गुजरात के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स फील्डिंग के दौरान अचानक चोटिल हो गए थे। इसके बाद फिलिप्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए। फिलिप्स जैसे खिलाड़ी का बाहर होना किसी भी टीम के लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन गुजरात की टीम में अब उनकी जगह एक खतरनाक ऑलराउंडर की एंट्री हो चुकी है।
गुजरात की टीम में बड़ा बदलाव
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिए श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को ग्लेन फिलिप्स के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज शनाका को 75 लाख रुपये में खरीदा गया है। शनाका पहले भी आईपीएल 2023 में गुजरात की टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने तीन मैच खेले थे।
फिलिप्स को लगी थी चोट
ग्लेन फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, गुजरात के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी निजी मामले के कारण घर लौट गए हैं। दासुन शनाका अब ग्लेन फिलिप्स की जगह लेंगे। शनाका ने आईपीएल 2023 के तीन मैचों में 26 रन बनाए थे। उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था। दासुन शनाका ने श्रीलंका के लिए 102 टी20 में 1456 रन बनाए हैं और 33 विकेट लिए हैं। उन्होंने 71 वनडे और 6 टेस्ट मैच भी खेले हैं।
फिलिप्स को लगी थी चोट
ग्लेन फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, गुजरात के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी निजी मामले के कारण घर लौट गए हैं। दासुन शनाका अब ग्लेन फिलिप्स की जगह लेंगे। शनाका ने आईपीएल 2023 के तीन मैचों में 26 रन बनाए थे। उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था। दासुन शनाका ने श्रीलंका के लिए 102 टी20 में 1456 रन बनाए हैं और 33 विकेट लिए हैं। उन्होंने 71 वनडे और 6 टेस्ट मैच भी खेले हैं।
फिलिप्स-रबाडा हुए बाहर
ग्लेन फिलिप्स को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ग्रोइन की चोट लगी थी। इसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। न्यूजीलैंड के यह ऑलराउंडर अब भारत से वापस अपने घर लौट चुके हैं। गुजरात को पहले ही दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का नुकसान हो चुका है। यह अभी तक साफ नहीं है कि रबाडा आईपीएल 2025 के बाकी मैचों के लिए भारत लौटेंगे या नहीं। गुजरात ने अभी तक रबाडा की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। इससे पता चलता है कि टीम को उम्मीद है कि रबाडा टूर्नामेंट में किसी समय वापस आ सकते हैं।
गुजरात ने जीते 4 मैच
गुजरात टाइटन्स ने अब तक छह में से चार मैच जीते हैं और वे पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। टीम का अगला मुकाबला शनिवार, 19 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। यह मैच दोपहर में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स ने आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में ऋषभ पंत की टीम ने 181 रनों का लक्ष्य छह विकेट खोकर और तीन गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…