Select Date:

गुजरात टाइटंस को पहली जीत के बाद करारा झटका, केन विलियमसन चोट के चलते पूरे सीजन से हुए बाहर

Updated on 01-04-2023 07:08 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले तमाम खिलाड़ी चोटिल हो कर पूरे सीजन के लिए बाहर हुए तो कुछ शुरुआती मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, जॉनी बेयरस्टो जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है। गौरतलब है कि यह लिस्ट रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। यह लगातार बढ़ती जा रही है। इस वक्त अब गुजरात टाइटंस के खेमें से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।
केन विलियमसन आईपीएल 2023 से हुए बाहर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात टाइटंस और न्यूजीलैंड के अनुभवी और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। बता दें कि विलियमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए घुटने में तेज चोट आई थी। इसकी वजह से वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे और उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साई सुदर्शन को टीम में लाना पड़ा। केन विलियमसन का टूर्नामेंट से बाहर होना गुजरात के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। क्योंकि विलियमसन एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और कभी-भी अपने दम पर खेल पलट सकते हैं। वह तेज गति से रन बनाने के साथ-साथ स्ट्राइक रोटेट करना भी बखूबी जानते हैं। अगर यह रिपोर्ट सही साबित हुई तो गुजरात टाइटंस के फैंस को इस बात को हजम करने में थोड़ा वक्त लगेगा।
गुजरात ने 2 करोड़ देकर टीम में किया था शामिल

केन विलियमसन को पिछले सीजन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था जिसके चलते आईपीएल 2023 के लिए केन ने अपना नाम मिनी ऑक्शन के लिए दिया। ऑक्शन के दौरान कीवी बल्लेबाज को गुजरात ने 2 करोड़ रूपये में खरीदा था। इसके अलावा बात करें विलियमसन के आईपीएल करियर की तो, उन्होंने आईपीएल में खेले गए 77 मैचों में 36.22 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2101 रन बनाए हैं जिसमें इनके बल्ले से 18 अर्धशतक देखने को मिले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.