Select Date:

गुलबदीन नईब का 'ड्रामा' पड़ता अफगानिस्तान को महंगा, ICC दे सकती थी सजा, जानें क्या हैं नियम

Updated on 26-06-2024 02:18 PM
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। हालांकि इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग टी20 वर्ल्ड चैंपियन है। उसने तब भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था। यही वजह है कि टीम इंडिया के सामने चुनौती मुश्किल होने वाली है। हम आपको बताते हैं कि इंग्लैंड को मात देने के लिए भारत को क्या करना पड़ेगा।

​आदिल रशीद पर अटैक​

लेग स्पिनर आदिल रशीद टी20 में इंग्लैंड के प्रमुख खिलाड़ी हैं। 2022 के सेमीफाइनल में भी उन्होंने सिर्फ 20 रन देकर सूर्यकुमार यादव का विकेट ले लिया था। यही वजह है कि अगर भारतीय टीम को इंग्लैंड से बदला लेना है तो सबसे पहले आदिल रशीद पर अटैक करना पड़ेगा।

​पावरप्ले में कम से कम दो विकेट​

बैटिंग में इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप ऑर्डर है। जोस बटलर और फिल साल्ट बेहतरीन लय में चल रहे हैं। वहीं मध्यक्रम में कोई छाप नहीं छोड़ पाया है। यही वजह है कि टीम इंडिया इंग्लैंड को पावरप्ले में कम से कम दो झटके देना चाहेगी। ऐसा हुआ तो इंग्लैंड के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा।

​स्पिन गेंदबाजों का उठाए फायदा​

इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के खिलाप कमजोर होते हैं। भारतीय टीम को इसका भी फायदा उठाना होगा। भारत के पास कुलदीप यादव के साथ ही अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा है। उन्हें इंग्लैंड को बैंटिंग को बांधकर रखनने की जरूरत है।

भारत का अब तक प्रदर्शन

भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। ग्रुप राउंड में आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को हराया। कनाडा के खिलाफ मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया। सुपर-8 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की।


इंग्लैंड का अब तक प्रदर्शन

ग्रुप राउंड में स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से इंग्लैंड का मैच रद्द रहा और फिर उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन ओमान और नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत से नेट रन रेट बेहतर हो गया। सुपर 8 में वेस्टइंडीज और अमेरिका के खिलाफ इंग्लैंड को जीत मिली तो साउथ अफ्रीका ने उसे हराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.