Select Date:

करोड़ों से लुढ़ककर लाखों में पहुंची 'गुमराह', अजय की 'भोला' के लिए करो या मरो जैसी हालत!

Updated on 11-04-2023 10:34 PM
हिंदी बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को रिलीज हुई आदित्‍य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की 'गुमराह' की हालत चार दिन में ही पतली हो गई है। ओपनिंग डे पर 1.10 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्‍म फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में लुढ़कर लाखों में पहुंच गई है। रिलीज के चौथे दिन इस फिल्‍म ने महज 50 लाख रुपये का नेट कलेक्‍शन कर पाई है। जबकि अपने दूसरे वीकेंड में संभलती दिखी अजय देवगन और तब्‍बू की 'भोला' का हाल भी बहुत अच्‍छा नहीं है। हालांकि, सोमवार को 'भोला' ने 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर अपनी स्‍थ‍िति थोड़ी मजबूत जरूर बना ली है।

Bholaa Collection: राम नवमी के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई 'भोला' ने 12 दिनों में 65.62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। तमिल फिल्‍म 'कैथी' की इस रीमेक के लिए बॉक्‍स ऑफिस पर अब स्‍थ‍िति करो या मरो जैसी है। ऐसा इसलिए कि फिल्‍म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 105 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन करना होगा, जो फिलहाल कहीं से भी संभव नहीं है। हालांकि, तीसरे हफ्ते में कोई बड़ी फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में 'भोला' के पास पूरा मौका है कि वह जी-जान लगाकर अध‍िक से अध‍िक कमाई कर ले।


'भोला' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन रिपोर्ट

पहला हफ्ता- 52.97 करोड़ रुपये
9वां दिन, शुक्रवार- 3.15 करोड़ रुपये
10वां दिन, शनिवार- 3.75 करोड़ रुपये
11वां दिन, रविवार- 4.50 करोड़ रुपये
12वां दिन, सोमवार- 1.25 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 65.62 करोड़ रुपये

80-85 करोड़ में स‍िमट जाएगी अजय की 'भोला'

'बॉक्‍स ऑफिस इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्‍शन-थ्र‍िलर 'भोला' ने दूसरे हफ्ते में अभी तक 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। पहले हफ्ते में फिल्‍म ने 52.97 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्‍म में अजय और तब्‍बू के साथ दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, किरण कुमार और अख‍िलेंद्र मिश्रा जैसे दिग्‍गज कलाकार हैं। लेकिन मास सर्किट में एक्‍शन जॉनर होने के बावजूद फिल्‍म को लेकर वो क्रेज नहीं दिखा, जिसमी उम्‍मीद थी। वीकेंड पर 'भोला' की कमाई बढ़ी जरूर, लेकिन यह इस हद तक नहीं रही कि इसे 100 करोड़ क्‍लब तक पहुंचा सके। महावीर जयंती, हुनमान जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्ट‍ियों का भी फिल्‍म बहुत फायदा नहीं उठा सकी है। ऐसे में 'भोला' की लाइफटाइम कमाई अब 80-85 करोड़ रुपये तक में ही सिमटती हुई नजर आ रही है।

'गुमराह' की हालत चार दिन में ही पस्‍त

Gumraah Box Office Collection: दूसरी ओर, शुक्रवार को रिलीज हुई 'गुमराह' ओपनिंग डे के मुकाबले फर्स्‍ट मंडे को 55% लुढ़क गई है। इस फिल्‍म ने चार दिनों में अब तक महज 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। 'गुमराह' का बजट हालांकि, सिर्फ 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन इस मर्डर मिस्‍ट्री-थ्र‍िलर फिल्‍म में दर्शकों की दिलचस्‍पी सिनेमाघरों में बहुत नहीं है। ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकेंड पर कमाई बढ़ने की उम्‍मीद थी, लेकिन रविवार को यह फिल्‍म महज 1.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी।

'गुमराह' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन रिपोर्ट

पहला दिन, शुक्रवार- 1.10 करोड़ रुपये
दूसरा दिन, शनिवार- 1.25 करोड़ रुपये
तीसरा दिन, रविवार- 1.50 करोड़ रुपये
चौथा दिन, सोमवार- 0.50 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 4.40 करोड़ रुपये

ईद पर 'क‍िसी का भाई क‍िसी की जान' से हैं उम्‍मीदें

वर्धन केतकर के डायरेक्‍शन में बनी 'गुमराह' भी 2019 में रिलीज तमिल फिल्‍म 'थडम' की रीमेक है। 'भोला' और 'गुमराह' की असफलता के बाद यह साफ है कि बॉलीवुड को अब साउथ की फिल्‍मों के रीमेक का मोह छोड़ना होगा। अपने पहले हफ्ते में अब मंगलवार को भी फिल्‍म की कमाई में उछाल आने का कोई रुझान नहीं दिख रहा है। दोनों ही फिल्‍मों को रमजान के महीने के कारण खूब घाटा हुआ है। ऐसे में अब बॉक्‍स ऑफिस की सारी उम्‍मीदें सलमान खान की ईद रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' से है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.