मुरलीधरन का भी गुरु... बल्लेबाजों का सबसे बड़ा काल, चटकाए एक या दो नहीं चार हजार से ज्यादा विकेट
Updated on
22-02-2023 08:30 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम हम सभी को पता है। मुरली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वनडे में भी उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। लेकिन मैं अगर आपको कहूं कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुरली विकेट लेने के मामले में दूर-दूर तक नहीं है तो क्या आप भरोसा करेंगे। आप ये भी जानना चाहेंगे कि फिर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में स सबसे ज्यादा विकेट हैं किसके नाम। तो हम आपको बताते हैं कि यह रिकॉर्ड किसके नाम है।
इंग्लैंड के विल्फ्रेड रोड्स के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हैं। अब क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि उन्होंने कितने विकेट चटकाए होंगे। उनके विकेट की संख्या मुरलीधरन के टेस्ट विकेट से 5 गुणा से भी ज्यादा है। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर विल्फ्रेड रोड्स के नाम 1110 मैच में 4204 विकेट हैं। वह चार हजार से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। ये विकेट उन्हें 16.72 की औसत और 44.1 की स्ट्राइक रेट से मिले। 287 बार उन्होंने पारी में 5 विकेट और 68 बार मैच में 10 विकेट लिये। उनके नाम सबसे ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने का भी रिकॉर्ड है। 1898 से 1930 के बीच रोड्स ने यॉर्कशायर के लिए क्रिकेट खेला था। गेंदबाज के साथ ही वह बेहतरीन बल्लेबाज भी थे।
1877 में जन्मे विल्फ्रेड रोड्स ने 1899 और 1930 के बीच इंग्लैंड के लिए 58 टेस्ट मैच खेले। टेस्ट में रोड्स ने 127 विकेट लिए और 2,325 रन बनाए। वह टेस्ट मैचों में 1,000 रन और 100 विकेट का दोहरा पूरा करने वाले पहले अंग्रेज थे। 1930 में जब उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला तो उनकी उम्र 52 साल और 165 दिन थी। वह टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं।
1110 मैचों में विल्फ्रेड रोड्स के नाम 30.81 की औसत से 39969 रन भी हैं। उन्होंने 58 शतक और 197 फिफ्टी लगाई है। उनका सबसे बड़ा स्कोर 267 रन है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 199 शतक बनाने वाले जैक हॉब्स के साथ पारी की शुरुआत भी करते थे। 2009 में रोड्स को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…