कॉलेज में ही बना दी थी कंपनी, 23 साल की उम्र में बन गए थे अरबपति, आज है मुकेश अंबानी से ज्यादा पैसा
Updated on
16-01-2024 01:46 PM
नई दिल्ली: कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। खेलने-कूदने की उम्र में ही उन्होंने कंपनी बना दी और 23 साल में दुनिया के सबसे युवा बिलिनेयर बनने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आज उनकी नेटवर्थ मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से भी ज्यादा है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में इस समय पांचवें नंबर पर हैं। हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में पिछले साल करीब 72 अरब डॉलर की तेजी आई थी और इस साल वह 7.15 अरब डॉलर की कमाई कर चुके हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 135 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। एक नजर जकरबर्ग के अब तक के सफर पर...
जकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 में न्यूयॉर्क के वाइट प्लेंस में हुआ था। जकरबर्ग ने साल 2004 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हॉस्टल रूम में अपने तीन दोस्तों के साथ फेसबुक की स्थापना की थी जो आज दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क साइट है। जकरबर्ग साल 2007 में 23 साल की उम्र में दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलिनेयर बन गए थे। उन्होंने मई 2012 में फेसबुक को पब्लिक कराया जो उस समय सबसे बड़ा टेक आईपीओ था। इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अमीरों की लिस्ट में ऊपर चढ़ते गए। साल 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 117 अरब डॉलर रहा और इसके मंथली यूजर्स 3.7 अरब थे।
कैसे बढ़ा कारवां
जकरबर्ग की मेटा प्लेटफॉर्म्स में करीब 13 फीसदी हिस्सेदारी है। साल 2004 में जकरबर्ग ने वेंचर कैपिटेलिस्ट Peter Thiel से 500,000 डॉलर का एंजल इनवेस्टमेंट हासिल किया। 2005 में आधिकारिक रूप से उन्होंने अपनी कंपनी का नाम फेसबुक रखा। उसी साल याहू ने कंपनी को एक अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी जिसे जकरबर्ग ने ठुकरा दिया था। साल 2012 कंपनी के लिए खास रहा। उसी साल फेसबुक ने डिजिटल फोटो कंपनी इंस्टाग्राम का एक अरब डॉलर में अधिग्रहण किया। उसी साल कंपनी आईपीओ लेकर आई और इसके यूजर्स की संख्या एक अरब के पार पहुंची।
साल 2014 में फेसबुक ने सबसे बड़ी खरीदारी की। उसने मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को 19 अरब डॉलर की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा। यह फेसबुक का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण था। यह गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या ऐपल की किसी भी डील से बड़ी थी। दोनों कंपनियों के बीच दो साल से इसके लिए बातचीत चल रही थी। अक्टूबर 2021 में फेसबुक का नाम बदलकर मेटा प्लेटफॉर्म हो गया। इसमें तीन कंपनियां फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप शामिल हैं। मेटा प्लेटफॉर्म आज 962.38 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी है। एलन मस्क, जेफ बेजोस, बर्नार्ड आरनॉल्ट और बिल गेट्स के बाद मार्क जकरबर्ग दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…