पहले पता होता तो...' राखी सावंत का छलका दर्द, मीडिया के सामने हुईं बेहोश, जनता बोली- ओवरएक्टिंग!
Updated on
08-02-2023 07:04 PM
अपनी कॉमेडी से भरी हरकतों से सबको हंसाने वाली राखी सावंत इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ उन्होंने अपनी मां को खो दिया तो दूसरी तरफ शौहर आदिल संग सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनका और आदिल का रिश्ता हर दिन उलझता जा रहा है। हर रोज एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। राखी ने हाल ही में आदिल पर मारपीट का आरोप लगाया। उनके अफेयर्स को लेकर खुलासा किया। उन्होंने आदिल के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इन सबके बीच राखी पपाराजी के सामने खुलकर अपनी बात रख रही हैं और मंगलवार की रात मीडिया से बात करते हुए राखी अचानक बेहोश हो गईं। उनकी ये हालत देख कुछ लोगों को उन पर तरस आ रहा है तो कई लोग इसे ड्रामा बता रहे हैं।
'पहले पता होता तो ये दिन नहीं आता'
राखी से सवाल पूछा गया कि क्या आदिल के परिवारवालों ने उनसे बात की है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'जी। मां तो मां होती है और मां के लिए तो हमेशा मेरा दिल रोता है। लेकिन मैंने बोला कि आपके लिए मैं हमेशा आपकी बहू खड़ी आप आधी रात को बोलिए। लेकिन आदिल के बारे में कुछ मत पूछना। मैंने बोला उनकी आंटी को पूछो मैंने उनको सात महीने में कितनी बार बोला कि आदिल मुझे मारता है, मुझे टॉर्चर करता है। उनकी आंटी ने मुझे यही बोला कि तुम्हारी जगह मैं होती राखी तो उसको मैं कबसे छोड़ देती। तुम छोड़ दो। क्योंकि मैंने उनको सारे मारने के वीडियो प्रूफ भेजे थे। उन्होंने बोला कि राखी आदिल को अभी के अभी छोड़ो, क्योंकि तुम्हारी जगह मैं होती... इतने अफेयर्स.. तो मैं उसे नहीं रखूंगी। पर मैंने कहा कोई बात नहीं। आप लोग उसको समझाओ। उन्होंने बहुत समझाया। मां ने समझाया। आंटी ने समझाया। लेकिन मुंबई नगरिया। चकाचौंध। स्टार बनने की। क्या बोलूं मैं। उनके इतने क्रिमिनल रिकॉर्ड्स हैं। मैसूर से ही। बेंग्लुरु से ही। शादी से पहले मुझे सब पता होता तो शायद आज का ये दिन नहीं आता।'
पपाराजी से बात करते हुए बेहोश हुईं राखी
राखी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें राखी से पपाराजी आदिल से जुड़े सवाल पूछ रही है, जिसके वो जवाब भी दे रही हैं, लेकिन वो अचानक ही बेहोश हो जाती हैं। उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालते हैं और गाड़ी में बैठाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि राखी ड्रामा कर रही थी, क्योंकि बेहोश होने के बाद भी उनके हाथ से मोबाइल नहीं छूटा।
हर दिन उलझता जा रहा है राखी और आदिल का रिश्ता
राखी और आदिल के बीच जबसे अनबन शुरू हुई है, तबसे ही कई लोग इसे सिर्फ और सिर्फ ड्रामा बता रहे हैं। राखी ने साल 2022 में आदिल खान दुर्रानी को डेट करना शुरू किया था। उन्होंने कुछ दिन पहले ही खुलासा किया कि उनका और आदिल का निकाह सात महीने पहले हो चुका है। इसके बाद उन्होंने आदिल पर कई इल्जाम लगाए। कभी शादी कुबूल नहीं करने का तो कभी छोड़कर चले जाने का। हालांकि, इनका रिश्ता सुलझने की बजाय और उलझता जा रहा है, क्योंकि राखी ने आदिल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राखी का ये भी कहना है कि आदिल की गर्लफ्रेंड है और वो उसे धोखा दे रहा है। उन्होंने अपनी जान को खतरा होने की बात भी पुलिस के सामने रखी है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…