2022 में चूक गए थे क्या अबकी बार रजवाड़े मारेंगे मैदान? गजब मैच विनर्स से भरी है संजू सैमसन की टीम
Updated on
24-03-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स 2008 के बाद से एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई। हालांकि पिछले साल आरआर फाइनल तक जरूर पहुंची थी जहां उन्हें हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली नई नवेली फ्रेंचाइजी ने मात दी थी। वहीं अब इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है जिसको जीतकर राजस्थान रॉयल्स अपने ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि आईपीएल 2023 में राजस्थान की ताकत, कमजोरी और एक्स फैक्टर क्या हो सकता है।
राजस्थान रॉयल्स की ताकत
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी हो सकती है। आरआर के पास विस्फोटक बल्लेबाज से लेकर क्लासिक शॉट्स खेलने वाला बल्लेबाज मौजूद है। टीम के पास जोस बटलर, संजू सैमसन, शिमरॉन हेटमायर, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा टीम की दूसरी सबसे बड़ी मजबूती उनकी स्पिन गेंदबाजी है। स्पिन डिपार्टमेंट में उनके पास इस सीजन रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल के अलावा स्टार ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा भी हैं। वहीं तेज गेंदबाजी के विकल्प में उनके पास ट्रेंट बोल्ट भी हैं।
आरआर की कमजोरी
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2023 में सबसे बड़ी कमजोरी उनके ऑलराउंडर्स डिपार्टमेंट में लग रही है। रॉयल्स के पास भले ही वेस्टइंडीज के खूंखार ऑलराउंडर जैसन होल्डर हों, लेकिन उनके पास कोई अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर नहीं है। वहीं अगर होल्डर नहीं चले तो उनके पास कोई और खेल में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से प्रभाव डालने वाला ऑलराउंडर नहीं है। टीम के तेज गेंदबाजी क्रम में भी ट्रेंट बोल्ट के अलावा कोई और विकेट टेकिंग गेंदबाज नहीं है। राजस्थान के पास कोई अनुभवी तेज भारतीय गेंदबाज भी नहीं हैं जिसका उन्हें भारी नुकसान हो सकता हैं।
यह खिलाड़ी कर सकता है सरप्राइज
राजस्थान रॉयल्स के युवा आक्रामक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो सरप्राइज कर सकते हैं। जायसवाल ने पिछले सीजन में भी कुछ अच्छी पारियां खेली थी। वह आने वाले संस्करण में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा धमाका कर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…