सैन्य संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने कुछ समय पहले 'सैन्य ताकत सूची-2024' जारी की है। इसमें 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण किया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक, भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवार सेना है और अमेरिका सैन्य क्षमता के मामले में सबसे शक्तिशाली देश है। लिस्ट में पाकिस्तान के पास दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर सेना है। इस लिस्ट में सैनिकों की संख्या, हथियार, फाइनेंस, लोकेशन और रिसोर्स जैसे 60 से ज्यादा पैमानों के आधार पर रैंकिंग की गई है।
